LOADING...
फ्रांस में G-7 कार्यक्रम स्थल के पास खालिस्तानी गिरफ्तार, मोदी के काफिले में बाधा की कोशिश
फ्रांस में G-7 शिखर सम्मेलन के बीच मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई

फ्रांस में G-7 कार्यक्रम स्थल के पास खालिस्तानी गिरफ्तार, मोदी के काफिले में बाधा की कोशिश

लेखन गजेंद्र
Jun 17, 2026
06:26 pm

क्या है खबर?

फ्रांस के एवियन में चल रहे G-7 शिखर सम्मेलन के बीच फ्रांसीसी पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) समूह से जुड़े बताए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों के पत्रकार आदित्य राज कौल ने एक्स पर बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में बाधा डालने की कोशिश करने जा रहे थे। खालिस्तानियों ने सम्मेलन में कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और मोदी की मुलाकात का विरोध किया है।

गिरफ्तार

वीडियो में खालिस्तानियों को ले जाती दिखी पुलिस

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें फ्रांस पुलिस खालिस्तानियों को मौके से गिरफ्तार कर ले जाती दिख रही है। पुलिस ने अभी तक प्रदर्शन करने वाले आरोपियों पर किसी तरह का आऱोप नहीं लगाया है। वे G-7 सम्मेलन स्थल से कुछ दूरी पर सड़क पर अवरोध पैदा करने की फिराक में थे। बता दें, फ्रांस में सम्मेलन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। यहां अमेरिका और यूरोप समेत कई देशों को प्रमुख नेता जुटे हैं।

बयान

पन्नू ने आरोपियों की हिरासत की वकालत की

SFJ के प्रमुख और घोषित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आरोपियों की हिरासत के बाद उनके अधिकारों की रक्षा के लिए फ्रांस की एक प्रमुख लॉ फर्म की सेवाएं ली हैं। उसने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने अपनी कानूनी टीम को कहा कि वे हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं से तुरंत मिलने की अनुमति लें, हिरासत की कानूनी वैधता की निगरानी करें। अभी घटना को लेकर अभी तक फ्रांस पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

फ्रांस में खालिस्तानी गिरफ्तार

Advertisement