Loading...
अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया में अनिला (बीच में) के ऊपर अपनी दोस्त अंजना और मैरी मैथ्यू की हत्या आरोप है (फाइल तस्वीर)

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Aug 31, 2026
04:47 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां केरलम की रहने वाली 2 महिला दोस्तों की साजिश के तहत हत्या कर दी गई, जिसका आरोप उनकी तीसरी दोस्त पर लगा है। मृतक महिलाओं की पहचान त्रिशूर में मुदिक्कोड निवासी 35 वर्षीय अंजना और तिरुवनंतपुरम के केशवदासपुरम निवासी 40 वर्षीय ऐन मैरी मैथ्यू के रूप में हुई है। पुलिस हिरासत में ली गई तीसरी कोट्टायम की निवासी 32 वर्षीय अनिला हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

हत्या

कैसे दी दोनों दोस्तों की हत्या?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरी मैथ्यू एक स्कूल में कंप्यूटर शिक्षिका थीं। उनके परिवार के अनुसार, उनके पति जैकब और उनकी बेटियां एंड्रीसा (12 वर्ष) और अलीसा (5 वर्ष) भी उनके साथ रहते हैं।

28 अगस्त को अनिला ने मिलपिटास के एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में घर के अंदर सबसे पहले मैरी पर चाकू से हमला किया और बिल्डिंग के नीचे आ गई।

उसने अंजना को नीचे पार्किंग में बुलाया और उसके पहुंचने पर उसे SUV से कुचलकर फरार हो गई।

घटना

तीनों महिलाएं एक ही अपार्टमेंट में रहती थीं

पुलिस ने बताया कि अंजना के पति विजयेश को जब उनकी पत्नी की मौत की सूचना मिली तो उन्होंने मैथ्यू के पति जैकब से संपर्क किया।

इसके बाद जैकब जब अपने अपार्टमेंट में पहुंचे तो वहां अपनी पत्नी मैथ्यू को मृत पाया। तीनों महिलाएं एक ही अपार्टमेंट में रहती थीं।

अंजना 2021 में अमेरिका आई थीं और 6 वर्षों से कैलिफोर्निया में शिक्षिका थीं। उनके पति विजयेश भी वहीं कार्यरत हैं। उनकी 6 साल की बेटी है।

ADVERTISEMENT

जांच

नौकरी को लेकर चल रहा था विवाद?

मलयाली मीडिया के मुताबिक, तीनों महिलाएं दोस्त थीं और घटना से एक दिन पहले तीनों ओणम उत्सव में शामिल हुईं और एक फिल्म देखने के लिए थिएटर गईं थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, अनिला ने हाल में अमेरिका में अपनी नौकरी खो दी थी, जिससे वह तनाव में थी, जबकि मैरी मैथ्यू ने घटना से लगभग 2 सप्ताह पहले नौकरी और वर्क परमिट हासिल कर लिया था।

हालांकि, नौकरी को लेकर विवाद की पुष्टि नहीं हुई है।

ADVERTISEMENT