केन्या में बालिका आवासीय स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की जलकर मौत
क्या है खबर?
पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक बालिका आवासीय स्कूल में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 16 छात्राओं की मौत हुई है। हादसा मध्य केन्या के गिलगिल क्षेत्र में स्थित उतुमिषी गर्ल्स स्कूल में हुआ, जो राजधानी नैरोबी से लगभग 120 किलोमीटर दूर है। शिक्षा मंत्री जूलियस मिगोस ने बताया कि घटना में स्कूल के 79 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिसमें 71 पूरी तरह ठीक हैं।
हादसा
स्कूल में पढ़ती हैं 800 से अधिक छात्राएं
शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कूल में 800 से अधिक छात्राएं पढ़ती और रहती हैं। यहां छात्रावासों में से एक की पहली मंजिल पर आधी रात को आग लगी थी, जो करीब 2 घंटे तक जलती रही और पूरी तरह नष्ट हो गई। उस दौरान उस ब्लॉक में करीब 220 छात्राएं थीं। बचाव दल ने तड़के करीब 3 बजे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। केन्या रेड क्रॉस का आपातकालीन सहायता दल मौके पर है।
जांच
केन्या के स्कूलों में पहले भी लग चुकी है आग
केन्या के आवासीय स्कूलों में आग लगना कोई असामान्य बात नहीं। यहां कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जो छात्रों द्वारा जानबूझकर आग लगाने की हैं। केन्या में सबसे घातक घटना 2001 में हुई, जब माचाकोस काउंटी में कुछ छात्रों ने छात्रावास में आग लगा दी और उसमें 67 छात्रों की मौत हो गई। 2024 में, मध्य केन्या में एक छात्रावास में आग लगने से 21 की मौत हुई थी। जनवरी-नवंबर 2020 के बीच ऐसे 126 मामले सामने आए थे।
ट्विटर पोस्ट
केन्या में भीषण आग
🇰🇪 16 girls were found dead after a fire tore through a dormitory at Utumishi Girls Academy in Nakuru, Kenya overnight.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) May 28, 2026
The block houses around 220 students aged 15 to 17. Most were asleep.
74 others were hospitalized.
Source: Kenya Star pic.twitter.com/Ps4NyUiBnX