Page Loader
बाली से मेलबर्न जा रहा जेटस्टार का विमान हिंद महासागर के ऊपर से लौटा, जानिए वजह
बाली से मेलबर्न जा रहा जेटस्टार का विमान हिंद महासागर के ऊपर से लौटा (तस्वीर: लिंक्डइन/jetstar-asia-airways/)

बाली से मेलबर्न जा रहा जेटस्टार का विमान हिंद महासागर के ऊपर से लौटा, जानिए वजह

लेखन गजेंद्र
Apr 01, 2025
02:26 pm

क्या है खबर?

इंडोनेशिया के बाली से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न जा रहे जेटस्टार एयरलाइंस के एक विमान को एक महिला यात्री की वजह से वापस लौटना पड़ा। दरअसल, 31 मार्च सोमवार रात को जब विमान 33,000 फीट की ऊंचाई पर हिंद महासागर के ऊपर उड़ रहा था, तभी एक महिला ने विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश की और चालक दल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद विमान को 260 यात्रियों के साथ बाली के डेनपसार हवाईअड्डे वापस लाया गया।

घटना

क्या है पूरा मामला?

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें पायलट स्पीकर पर घटना की जानकारी देते सुनाई दे रहा है। कैप्टन ने कहा, "विमान के पिछले हिस्से में बैठी एक महिला ने चालक दल को चेतावनी संकेत मिलने से पहले ही आपातकालीन दरवाजे का हैंडल उठाने में सफलता पा ली थी। हमें वापस लौटना पड़ रहा है।" विमान ने उड़ान के एक घंटे बाद हिंद महासागर के ऊपर से अपना रास्ता बदला और बाली में महिला को उतारा गया।

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो आया सामने