LOADING...
ईरान समझौते की आलोचना पर वेंस का नेतन्याहू को संदेश, कहा- ट्रंप इजरायल के इकलौते सहयोगी
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान समझौते की आलोचना पर बेंजामिन नेतन्याहू को संदेश दिया

ईरान समझौते की आलोचना पर वेंस का नेतन्याहू को संदेश, कहा- ट्रंप इजरायल के इकलौते सहयोगी

लेखन गजेंद्र
Jun 19, 2026
12:59 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ हुए समझौते की आलोचना करने पर इजरायल नेताओं को निशाने पर लिया और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नेतन्याहू के मंत्रिमंडल के भीतर कुछ लोग समझौते की आलोचना कर रहे हैं। वेंस ने कहा कि इजरायल को यह समझना चाहिए की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वो एकमात्र नेता हैं, जो इजरायल को पसंद करते हैं।

बयान

क्या बोले वेंस?

वेंस से एक पत्रकार ने पूछा था कि इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू समझौते को लेकर बेहद नाराज हैं। इस पर उन्होंने कहा, "बीबी के मंत्रिमंडल में ऐसे लोगों को देखा है, जो सामने आकर इस समझौते की आलोचना कर रहे हैं, और कुछ मायनों में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पर हमला किया है। पहली बात तो यह है कि ट्रंप इस समय पूरी दुनिया में एकमात्र ऐसे राष्ट्राध्यक्ष हैं, जो इजरायल के प्रति सहानुभूति रखते हैं।"

बयान

मैं इजरायली मंत्रिमंडल में होता तो ऐसा न बोलता- वेंस

वेंस ने आगे कहा कि अगर वह इजरायली सरकार के मंत्रिमंडल में होते, तो शायद वह दुनिया में बचे अपने इकलौते शक्तिशाली सहयोगी पर हमला नहीं कर रहे होते। उन्होंने इजरायली सरकार के मंत्रियों को याद दिलाया कि पिछले 3 महीनों में, इजरायल की रक्षा करने वाले 2 तिहाई हथियार अमेरिकी द्वारा बनाए गए हैं और अमेरिकी करदाताओं के पैसों से खरीदे गए हैं। अमेरिका इजरायल को प्रतिवर्ष 4 अरब डॉलर (37,000 करोड़ रुपये) की सैन्य सहायता देता है।

Advertisement

आलोचना

इजरायल के लिए समस्या ट्रंप नहीं- वेंस

वेंस ने आगे कहा, "इजरायल के लिए समस्या ट्रंप नहीं हैं। और इजरायल में जो भी यह सोचता है कि उनकी सबसे बड़ी समस्या अमेरिका के राष्ट्रपति हैं, उन्हें जागने और उस देश की स्थिति की वास्तविकता को समझने की जरूरत है।" बता कें कि नेतन्याहू सरकार में वित्त मंत्री बेज़लेल स्मोट्रिच और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गिविर नेतन्याहू के धुर दक्षिणपंथी सहयोगी हैं और दोनों ने इजरायल से समझौते की शर्तों को नजरअंदाज करने का आह्वान किया है।

Advertisement