Loading...
चीन के साथ रिश्तों को मजबूत करने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फुकुदा का निधन
चीन के साथ रिश्तों को मजबूत करने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फुकुदा का निधन

चीन के साथ रिश्तों को मजबूत करने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फुकुदा का निधन

लेखन गजेंद्र
Oct 26, 2026
02:42 pm

क्या है खबर?

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासुओ फुकुदा का 90 साल की उम्र में टोक्यो में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार सिर्फ परिवार के करीबी सदस्यों के लिए निजी तौर पर किया गया है। हालांकि, बाद में एक सार्वजनिक मेमोरियल सर्विस आयोजित होगा। प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने उनके निधन पर कहा कि वे एक ऐसे नेता थे जिन्होंने अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर जापान की स्थिति साफ की।

पद

पिता भी थे प्रधानमंत्री

यासुओ जापान के पहले प्रधानमंत्री थे, जिनके पिता ताकेओ फुकुदा भी इस पद पर रहे थे। वे 1976 से 1978 तक प्रधानमंत्री रहे थे।

प्रधानमंत्री बनने से पहले, यासुओ ने 2000 से 2004 के बीच प्रधानमंत्री योशिरो मोरी के समय साढ़े 3 साल तक मुख्य कैबिनेट सचिव के तौर पर काम किया था।

यासुओ ने 17 साल तक एक तेल कंपनी में भी काम किया था। उन्होंने 1990 में पहली बार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सीट जीती थी।

कार्यकाल

यासुओ और उनका विवादित कार्यकाल

यासुओ 2007 में शिंजो आबे के अचानक इस्तीफा के बाद प्रधानमंत्री बने थे और एक साल से भी कम समय तक पद पर रहे। उनके पिता 2 साल तक पद पर थे।

यासुओ अपने चिड़चिड़े व्यवहार के लिए जाने जाते थे। एक बार 2003 में उन्होंने कहा था कि भड़काऊ कपड़े पहनने वाली महिलाएं रेप के लिए कह रही हैं।

प्रधानमंत्री बनने और पद छोड़ने के बाद भी यासुओ कई बार चीन गए थे।

उनके बेटे तात्सुओ सांसद हैं।

ADVERTISEMENT