फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित मच्छार का इलाज करने वाले इजरायली दंत चिकित्सक ने भयावह आपबीती बताई
क्या है खबर?
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में बुधवार को जो खौफनाक घटनाक्रम हुआ, उसने यात्रियों समेत सभी लोगों को चौंका दिया है। विमान को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार भी सह-पायलट के साथ झड़प में बुरी तरह घायल हो गए। वह सऊदी अरब के तबुक में भर्ती हैं। विमान के अंदर खून से लथपथ हालत में स्मित का इलाज करने वाले इजरायली दंत चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया था।
बयान
दंत चिकित्सक ने क्या बताया?
माच्छर का इलाज करने वाले दंत चिकित्सक डॉ शोता मोसेव ने कहा कि हमले के बाद पायलट की हालत गंभीर थी, उनके सिर और हाथों में गहरे घाव थे और काफी खून बह गया था।
मोसेव ने कहा, "उसके शरीर पर गहरे घाव थे। उसका सिर और हाथ बुरी तरह से कट गए थे, मानो 2 टुकड़ों में बंट गए हों। उसकी हालत गंभीर थी, शायद जानलेवा नहीं, लेकिन खून की कमी के कारण गंभीर थी।"
इलाज
मच्छार का रक्तचाप लगातार गिर रहा था
मोसेव ने बताया कि वह दुबई-तेल अवीव उड़ान में एकमात्र डॉक्टर थे, जब उन्होने चीखें सुनी तो वह कॉकपिट की ओर दौड़े और घायल कप्तान का इलाज शुरू कर दिया, जबकि यात्रियों ने हमलावर को काबू करने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि मच्छार का रक्तचाप गिरने लगा और अंततः वह बेहोश हो गया।
उन्होंने बताया कि वह रक्तस्त्राव को रोकने और रक्तचाप को गिरने से बचाने में सफल हो गए, इसके बाद तबुक में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बयान
हमलावर सह-पायलट ने सहयोग किया
मोसेव ने बताया कि जब वह कप्तान मच्छार का इलाज कर रहे थे, तब यात्री और जहाज पर सवार अन्य लोग यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे थे कि हमलावर फिर से ज्यादा ताकत न दिखाए।
मोसेव ने कहा कि हमने आतंकवादी को भी बांध दिया और काबू में किए जाने के बाद हमलावर ने कोई और विरोध नहीं किया।
उन्होंने कहा, "वह बिल्कुल भी नहीं चिल्लाया, बस चुपचाप बैठ गया और सहयोग करता रहा।"