Loading...
लेबनान में इजरायली हवाई हमला, 2 महिलाओं सहित 4 नागरिकों की मौत
लेबनान में इजरायली हवाई हमलाें में 4 लोगों की मौत हो गई है

लेबनान में इजरायली हवाई हमला, 2 महिलाओं सहित 4 नागरिकों की मौत

Sep 06, 2026
05:50 pm

क्या है खबर?

लेबनान के दक्षिणी हिस्से में रविवार को हुए इजरायली हवाई हमलों में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन मौतों की की पुष्टि की है। हवाई हमलों में अलग-अलग स्थानों पर कुल 20 लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। इजरायल ने इन हमलों को जवाबी कार्रवाई बताया है, जिसका उद्देश्य उन क्षेत्रों को निशाना बनाना था जहां से हिजबुल्लाह ने इजरायली सैनिकों पर ड्रोन दागे थे।

निशाना

इन इलाकों को बनाया गया निशाना

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यह हमले दक्षिणी लेबनान के रिहायशी इलाकों में हुए। नबातियेह अल-फौका में हुए हमले में 2 नागरिकों की मौत हो गई।

इसी तरह नबातियेह के पास स्थित अरब सालिम क्षेत्र में इजरायली बमबारी की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि घायलों में कई महिलाएं और 3 मासूम बच्चे शामिल हैं, जिन्हें मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

तनाव

खतरनाक तनाव की स्थिति बनी

लेबनान के राष्ट्रपति ने नबातियेह और उसके आस-पास के इलाकों में हुए इन हमलों को एक खतरनाक तनाव करार दिया है।

स्थानीय मीडिया द्वारा जारी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि इजरायली बमबारी के कारण कफर रौमने और नबातियेह के इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है और वहां की इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव लगातार बना हुआ है।

ADVERTISEMENT