इजरायल ने हमास सैन्य खुफिया प्रमुख को मार गिराया, 7 अक्टूबर के हमले से जुड़ा बताया
क्या है खबर?
इजरायली सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसने मंगलवार को उत्तरी गाजा पट्टी में किए हवाई हमले में हमास के एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी को मार गिराया है। सेना ने मारे गए अधिकारी की पहचान इयाद अहमद अब्द अल-रहमान शंबारी के रूप में की है, जो हमास के खुफिया विभाग में ऑपरेशन प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। बयान में कहाकि शंबारी इजरायली सैनिकों के खिलाफ खुफिया जानकारी जुटाकर क्षेत्र में तैनात सैनिकों के लिए खतरा पैदा करते थे।
हमला
7 अक्टूबर के हमले की साजिश में योगदान का आरोप
इजरायली रक्षा बल (IDF) और सुरक्षा एजेंसी शिन बेट का कहना है कि शंबारी ने हमास के नेतृत्व में 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हुए हमले की योजना बनाने में भी हिस्सा लिया था। घटना के समय शंबारी अपने बेटे के साथ कार में मौजूद था, तभी उस पर मिसाइल गिरी। गाजा की नागरिक रक्षा एजेंसी ने बताया कि गाजा शहर के पश्चिमी अल-रिमाल इलाके में एक कार पर 2 मिसाइलें दागे जाने से 4 लोग मारे गए हैं।
हमला
इजरायल में 7 अक्टूबर को क्या हुआ था?
इजरायल पर 7 अक्टूबर, 2023 को फिलिस्तीन के सशस्त्र आतंकवादी समूह हमास ने गाजा पट्टी से अब तक का सबसे बड़ा हमला किया था। इसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और 240 से अधिक को बंधक बनाया गया। इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफा भीषण युद्ध छेड़ दिया, जो करीब 2 साल तक चला। 10 अक्टूबर, 2025 को IDF-हमास के बीच युद्धविराम हुआ, लेकिन उसके बाद भी गाजा में इजरायली हमलों में 818 से अधिक लोग मारे गए हैं।
ट्विटर पोस्ट
हमले का वीडियो
IDF and Shin Bet: Iyad Shambari, chief of operations in Hamas's intelligence division, was killed in an airstrike in northern Gaza yesterday.
— Open Source Intel (@Osint613) April 29, 2026
Shambari was involved in gathering intelligence on IDF troops for attacks and took part in planning the October 7 massacre. pic.twitter.com/qWYTUo9NI0
ट्विटर पोस्ट
हमले के बाद का वीडियो
O comandante do Qassam, Iyad al-Shanbari e seu filho, Salah, foram mortos em um ataque ao seu veículo, a oeste da cidade de Gaza.#Gaza #IranWar #Palestine #Israël pic.twitter.com/KJ7DTb74yW
— Hugo Borges (@hbj_r77032) April 28, 2026