LOADING...
इजरायल का दावा- ईरानी IRGC नौसेना प्रमुख अलीरेजा तंगसिरी की हमले में मौत
इजरायल ने ईरानी IRGC नौसेना प्रमुख अलीरेजा तंगसिरी की हमले में मौत का दावा किया

इजरायल का दावा- ईरानी IRGC नौसेना प्रमुख अलीरेजा तंगसिरी की हमले में मौत

लेखन गजेंद्र
Mar 26, 2026
02:15 pm

क्या है खबर?

ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायल ने दावा किया है कि उसने गुरुवार को बंदर अब्बास में हुए हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के नौसेना प्रमुख अलीरेजा तंगसिरी मारे गए हैं। टाइम्स ऑफ इजरायल ने बताया कि तंगसिरी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के लिए जिम्मेदार थे। हालांकि, अभी तक ईरान या इजरायली सेना ने कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि ईरान युद्ध अपने चौथे हफ्ते में पहुंच गया है।

युद्ध

ईरान ने इजरायल पर 2 घंटे में दागी 4 मिसाइलें

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को ईरान ने इजरायल के तेल अवीव समेत अन्य रिहायशी इलाकों पर 2 घंटे के अंदर करीब 4 मिसाइल दागी है, जिसमें 7 लोग घायल हुए हैं। लेबनान ने भी इजरायल पर कई ड्रोन दागे हैं। दूसरी तरफ, इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में बुधवार रात को हिज्बुल्लाह आतंकवादियों के साथ हुई गोलीबारी में एक IDF जवान की मौत हुई है। इसके अलावा 2 सैनिक घायल हुए हैं।

जलमार्ग

होर्मुज को लेकर बौखलाया हुआ है अमेरिका और इजरायल

ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका और यूरोपीय देशों के अलावा उसके खिलाफ युद्ध में शामिल सभी सहयोगियों के लिए बंद कर दिया है, जिससे अमेरिका और इजरायल बौखलाए हुए हैं। ईरान ने गुरुवार को भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस और तुर्की समेत अपने अन्य मित्र देशों को संकरे समुद्री मार्ग से आवाजाही की अनुमति दी है। अमेरिका होर्मुज बंद होने से वैश्विक तेल संकट को लेकर चिंतित है। यहां से वैश्विक ईंधन का पांचवां हिस्सा गुजरता है।

Advertisement