LOADING...
युद्ध विराम के बीच इजरायली बलों ने गाजा शहर पर हमला किया, 3 लोगों की मौत
युद्ध विराम के बीच इजरायली बलों ने गाजा शहर पर हमला किया

युद्ध विराम के बीच इजरायली बलों ने गाजा शहर पर हमला किया, 3 लोगों की मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 18, 2026
08:38 pm

क्या है खबर?

अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते की शर्त का उल्लंघन करते हुए इजरायल ने गुरुवार को फिलिस्तीन के गाजा शहर पर भीषण हमला किया है। टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, इजरायली हमले में गाजा शहर की मुख्य उमर अल-मोख्तार सड़क पर ड्रोन से एक वाहन को निशाना बनाया गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले, इजरायली गोलीबारी में युद्धग्रस्त एन्क्लेव तट पर एक मछुआरा और दक्षिणी खान यूनिस के पास एक महिला घायल हुई थी।

हमला

युद्ध विराम के बीच जारी हैं हमले

गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले की और मृतकों की पुष्टि की है। अभी तक इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने हमले पर कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच पिछले साल अक्टूबर में अमेरिका की मध्यस्थता से युद्धविराम लागू हुआ था, जिसके बाद भी इजरायली हमले जारी हैं। मंत्रालय के मुताबिक, युद्ध विराम के बाद से अब तक 1,008 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिसमें नागरिक और लड़ाके शामिल हैं।

युद्धविराम

सभी मोर्चों पर युद्ध रोकने का समझौता

इजरायली बलों ने यह हमला ऐसे समय पर किया है, जब ईरान और अमेरिका के बीच 14 सूत्रीय समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। इसमें पहला बिंदु ही लेबनान समेत सभी मोर्चों पर हमलों को रोकने की बात कहता है। हालांकि, इजरायल लेबनान पर हमले रोकने का विरोध कर रहा है। बता दें कि इजरायली सेना अब भी गाजा के 60 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण रखती है, जहां से वे निवासियों को निकाल रहे हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

गाजा पर हमला

Advertisement