LOADING...
ईरानी सांसद ने पाकिस्तानी मध्यस्थता की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, कहा- ट्रंप हितों की तरफ झुकाव
ईरानी सांसद ने पाकिस्तान मध्यस्थता पर सवाल उठाया (फाइल तस्वीर)

ईरानी सांसद ने पाकिस्तानी मध्यस्थता की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, कहा- ट्रंप हितों की तरफ झुकाव

लेखन गजेंद्र
Apr 27, 2026
09:13 am

क्या है खबर?

ईरान के एक सांसद ने अमेरिका के साथ हो रही शांति वार्ता में मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। ईरानी संसद में दश्तेस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे इब्राहिम रेजाई ने एक्स पर कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान एक उपयुक्त मध्यस्थ नहीं है, उसमें विश्वसनीयता की कमी है। रेजाई ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हितों को ध्यान में रखता है।

बयान

अमेरिकियों की इच्छा के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल सकता पाकिस्तान- सांसद

ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता रेजाई ने एक्स पर लिखा, 'पाकिस्तान हमारा एक अच्छा दोस्त और पड़ोसी है, लेकिन बातचीत के लिए वह एक उपयुक्त मध्यस्थ नहीं है। उसमें मध्यस्थता के लिए जरूरी विश्वसनीयता की भी कमी है। वे हमेशा ट्रंप के हितों का ध्यान रखते हैं और अमेरिकियों की इच्छा के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलते।' रेजाई ने कहा कि एक मध्यस्थ को हमेशा निष्पक्ष होना चाहिए।

बयान

पाकिस्तान के अंदर हिम्मत नहीं- सांसद

रेजाई ने उदाहरण बताते हुए लिखा कि पाकिस्तान दुनिया को यह बताने को तैयार नहीं कि अमेरिका ने पहले उनके प्रस्ताव को स्वीकार किया था, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गया। पाकिस्तान यह भी नहीं कहता कि लेबनान के मुद्दे या रोकी गई संपत्तियों के संबंध में अमेरिकियों ने कुछ वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। रेजाई ने लिखा, 'एक मध्यस्थ को निष्पक्ष होना चाहिए, न कि हमेशा किसी एक पक्ष की ओर झुका हुआ।'

Advertisement