ईरान में धमाकों के बीच अयातुल्लाह अली खामेनेई निधन के 132 दिन बाद मशहद में सुपुर्द-ए-खाक
क्या है खबर?
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को शुक्रवार तड़के उनके गृहनगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। खामेनेई का निधन 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायल हमले में हुआ था, जिसके 132 दिन बाद उनको एक विशेष समारोह के बाद दफनाया गया है। ईरान पर करीब 37 वर्षों तक शासन करने वाले अली खामेनेई को शिया इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों में एक, मशहद में इमाम रजा तीर्थ में आठवें शिया इमाम के मकबरे में दफन किया गया है।
अंतिम संस्कार
नहीं नजर आए वर्तमान सर्वोच्च नेता मोजतबा
ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक, अली खामेनेई के 4 पुत्रों में से 3 अंतिम संस्कार में शामिल रहे। सबसे बड़े बेटे मुस्तफा ने अंतिम संस्कार की नमाज पढ़ाई। उनके दूसरे बेटे और उत्तराधिकारी मोजतबा समारोह में नहीं दिखे। अली खामेनेई के साथ उनके परिवार के 4 सदस्यों का भी अंतिम संस्कार हुआ। उनकी अंतिम यात्राएं 4 जुलाई से शुरू हुई थी। मशहद में अतिम दिन सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान जमीन के आसमान तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी।
हमला
अंतिम संस्कार के दौरान बुशहर में धमाका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान अमेरिकी-इजरायली मिसाइल ने बुशहर के बाहरी इलाके में स्थित एक सैन्य मुख्यालय को निशाना बनाया, जहां तेहरान का एकमात्र नागरिक परमाणु संयंत्र स्थित है। बुशहर प्रांत के उप राज्यपाल एहसान जहानियन ने इसकी पुष्टि है। इसके अलावा, दक्षिणी शहर कोनारक में 3 और विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, अमेरिका ने हमलों से इनकार किया है।
ट्विटर पोस्ट
खामेनेई को दफनाने से पहले अंतिम नमाज
VIDEO | Iran: Ayatollah Seyyed Mostafa Khamenei leads prayer at funeral procession of his father Ayatollah Ali Khamenei in Mashhad.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 9, 2026
(Source: Telewebion)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/yf32xZ4Ab8