LOADING...
ईरान का प्रतिबंधित सुपरटैंकर अमेरिकी नाकाबंदी के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य से सफलतापूर्वक गुजरा
ईरान का प्रतिबंधित सुपरटैंकर अमेरिकी नाकाबंदी के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य से सफलतापूर्वक गुजरा (फाइल तस्वीर)

ईरान का प्रतिबंधित सुपरटैंकर अमेरिकी नाकाबंदी के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य से सफलतापूर्वक गुजरा

लेखन गजेंद्र
Apr 15, 2026
04:35 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी सेना की ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी के बावजूद बुधवार को एक ईरानी सुपरटैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार कर गया है। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने इस पारगमन को क्षेत्र में वाशिंगटन के प्रतिबंधों और सैन्य दबाव के लिए एक सीधी चुनौती माना जा रहा है। एजेंसी ने बताया कि जलडमरूमध्य को पार करते समय प्रतिबंधित ईरानी जहाज ने किसी प्रकार के उपकरण को नहीं चालू किया था।

जहाज

पोजिशनिंग डिवाइस चालू रखे था जहाज

रिपोर्ट के मुताबिक, 20 लाख बैरल तेल ले जाने में सक्षम एक बहुत बड़े कच्चे तेल वाहक (VLCC) ने बिना किसी छिपाव के और अपने पोजिशनिंग डिवाइस को चालू रखते हुए ईरानी जलक्षेत्र में प्रवेश किया, और खुले समुद्र और होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरा है। ईरानी एजेंसी ने इस पारगमन को क्षेत्रीय संघर्ष से जुड़े मौजूदा तनावों के बीच ईरान के तेल व्यापार को सीमित करने के अमेरिकी प्रयासों के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रतिरोध के रूप में बताया है।

दावा

सेना का दावा- पूरी तरह नाकाबंदी

इस बीच अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने बयान जारी कर कहा कि ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी पूरी तरह लागू है। कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने बताया कि ईरान की 90 प्रतिशत अर्थव्यवस्था समुद्र के रास्ते अंतरराष्ट्रीय व्यापार से चलती है और नाकाबंदी के 36 घंटे से भी कम समय में सेना ने ईरान में आने-जाने वाले व्यापार को पूरी तरह से रोक दिया है। मिशन में 10,000 से अधिक अमेरिकी नाविक, मरीन, वायुसैनिक, जंगी जहाज और दर्जनों विमान लगे हैं।

Advertisement