ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के छोटे बेटे बैरन ट्रंप की हत्या की साजिश को नकारा
क्या है खबर?
ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेज़ाई ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन ट्रंप की हत्या की संभावित साजिश के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह झूठी खबर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के द्वारा गढ़ी गई है और झूठ से नेतन्याहू ने ट्रंप को चकमा दिया है। लेबनान के अल मनार टीवी पर साक्षात्कार में रेजाई ने कहा कि नेतन्याहू ने ट्रंप को डराने के लिए धमकी का इस्तेमाल किया था।
बयान
क्या बोले ईरान के सुरक्षा प्रमुख?
रजाई ने दावा किया, "अगर ईरान ने हत्या करने का फैसला किया होता, तो हमें ऐसा करने से कोई नहीं रोक सकता था, ये नेतन्याहू द्वारा गढ़ी गई झूठ खबर थी।"
रेज़ाई ने तुर्की में ट्रंप से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया, जब ट्रंप एयर फोर्स वन से एक छोटे सैन्य विमान में चले गए थे।
रेज़ाई ने कहा, "ट्रंप डरे हुए थे। नेतन्याहू ने उनसे कहा था कि ईरानी आपकी हत्या करने की साजिश रच रहे है।"
घटना
क्या है हत्या की साजिश का मामला?
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने मंगलवार को कहा कि उसे एक ईरानी सरकारी टेलीविजन वीडियो की जानकारी है, जिसमें 20 वर्षीय बैरन ट्रंप की हत्या की संभावित साजिश पर चर्चा की गई है।
इस 3 मिनट के वीडियो में दावा किया गया कि बैरन ट्रंप पर नजर रखी जा रही थी और उनकी हत्या के लिए 1 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया गया था।
हालांकि, वीडियो में इस तरह की साजिश के पुख्ता सबूत नहीं मिले थे।