ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर, इस शहर में इलाज जारी
क्या है खबर?
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के शहर कोम में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि वह बेहोश हैं और किसी भी फैसले में शामिल नहीं हो पा रहे। यह पहली बार है जब उनकी जगह सार्वजनिक हुई है। तेहरान से करीब 140 किमी दूर कोम को शिया इस्लाम का धार्मिक केंद्र माना जाता है।
रिपोर्ट
खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसियों को पहले से उनकी लोकेशन की जानकारी थी। एक डिप्लोमैटिक मेमो में कहा गया है कि मोजतबा गंभीर हालत में हैं और शासन के फैसलों से दूर हैं। इसी बीच, 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल की स्ट्राइक में मारे गए उनके पिता अली खामेनेई के शव को कोम में ही दफनाने की तैयारी चल रही है, जहां बड़े मकबरे के निर्माण की भी बात सामने आई है।
हमला
हमले में परिवार को भी नुकसान
ईरान ने पुष्टि की है कि मोजतबा खामेनेई उसी हमले में घायल हुए थे, जिसमें अली खामेनेई, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य मारे गए। हमले के बाद से मोजतबा सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। हालांकि, ईरानी सरकार का कहना है कि वह अभी भी देश की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन उनकी हालत को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं।