ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त, कहा- नाकाबंदी हटने तक कोई बात नहीं
क्या है खबर?
अमेरिका और ईरान में दूसरे दौर की शांति वार्ता शुरू होने से पहले ही विफल हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18 घंटे की लंबी उड़ान न भरने की बात कहते हुए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी, वहीं ईरानी विदेश विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तानी सैन्य और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात के बाद वापस लौट गए। इस बीच अब ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने वार्ता के लिए अमेरिका के सामने बड़ी शर्त रख दी है।
शर्त
ईरान ने क्या रखी शर्त?
बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट में बताया गया है कि राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने दो टूक में कहा है कि जब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी नहीं हटेगी, तब तक तेहरान बातचीत की टेबल पर वापस नहीं लौटेगा। रिपोर्ट के अनुसार, पेजेश्कियन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर हुई बातचीत के दौरान भी इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका से बातचीत शुरू होने से पहले उसे नाकाबंदी समेत परिचालन संबंधी प्रतिबंध हटाने होंगे।
हालात
ईरान में चल क्या रहा है?
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी नेतृत्व के बीच आंतरिक कलह के बारे में ट्रंप के हालिया दावे और एक गोपनीय पत्र ने तेहरान में तनाव को बढ़ाने का काम किया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के नेतृत्व में जबरदस्त अंदरूनी कलह और भ्रम की स्थिति है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है, ये उन्हें खुद नहीं पता। इससे यह संकेत मिलता है कि वरिष्ठ अधिकारी युद्ध के बाद बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच देश की दिशा को लेकर चिंतित हैं।