अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह खामेनेई की पत्नी की भी मौत
क्या है खबर?
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के घातक हमले में सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के साथ उनकी पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह बगेरजादेह की भी मौत हो गई है। यह पुष्टि ईरानी सरकारी मीडिया ने की। उसने बताया कि खामेनेई की पत्नी मंसूरेह हमलों में घायल हो गई थीं। उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि खामेनेई के परिवार के कई सदस्य, जिनमें उनकी बेटी, दामाद, पोती और बहू भी हमलों में मारे गए हैं।
पुष्टि
रविवार को हुई थी खामेनेई की मौत
खामेनेई की मौत की पुष्टि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। शुरुआत में ईरान ने दावों को खारिज कर दिया था। उसके बाद रविवार सुबह ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए दुख जताया था और 40 दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की थी। यंग जर्नलिस्ट्स क्लब के हवाले से तेहरान नगर परिषद के एक सदस्य ने खामेनेई के परिवार की मौत की पुष्टि की थी।
मौत
ईरान में पिछले 3 दिन में 555 लोगों की मौत
ईरान में इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के दौरान पिछले 3 दिन में कम से कम 555 लोग मारे गए हैं। यह पुष्टि ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने की है। संगठन ने बताया, "संघर्ष तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है और हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए जायोनिस्ट-अमेरिकी आतंकवादी हमलों के बाद, अब तक 131 शहर प्रभावित हुए हैं और दुर्भाग्य से, हमारे 555 देशवासी मारे गए हैं। अब तक यह संख्या 200 के बीच थी।"