LOADING...
ईरानी सेना ने होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी का मजाक उड़ाया, कहा- तुम बर्खास्त हुए
ईरानी सेना ने होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी का मजाक उड़ाया

ईरानी सेना ने होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी का मजाक उड़ाया, कहा- तुम बर्खास्त हुए

लेखन गजेंद्र
Mar 23, 2026
05:27 pm

क्या है खबर?

पश्चिमी एशिया में तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया है। यह मजाक ट्रंप के खास जुमले को लेकर तब बनाया गया, जब ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान को 48 घंटे की चेतावनी दी थी और जो खत्म होने के करीब है। IRGC के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने अंग्रेज़ी में संदेश देते हुए कहा कि ट्रंप आपको बर्खास्त किया जाता है।

बयान

IRGC प्रवक्ता ने क्या कहा?

जोल्फागरी ने अंग्रेजी में संदेश देते हुए कहा, "हे ट्रंप, आपको बर्खास्त किया जाता है! आप इस वाक्य से परिचित हैं। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।" बता दें कि यह संवाद अमेरिकी नेता के 'द अप्रेंटिस' में कहे गए प्रसिद्ध वाक्य की नकल बताई जा रही है। इसके साथ ही, IRGC ने चेतावनी दी है कि अगर उसके ऊर्जा सुविधाओं पर हमला हुआ तो वह खाड़ी देशों की ऊर्जा सुविधाओं को भी तबाह कर देगा।

ट्विटर पोस्ट

IRGC के प्रवक्ता ने बनाया मजाक

Advertisement

धमकी

IRGC ने ट्रंप की धमकी पर कही ये बात

IRGC ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, "आपने हमारे अस्पतालों पर हमला किया, हमने वैसा नहीं किया। आपने हमारे आपातकालीन केंद्रों पर हमला किया, हमने वैसा नहीं किया। आपने हमारे स्कूलों पर हमला किया, हमने वैसा नहीं किया, लेकिन अगर आप ऊर्जा सुविधाओं पर हमला करेंगे, तो हम भी ऊर्जा सुविधाओं पर हमला करेंगे। इसके बाद की स्थिति बेहद भयावह होगी।"

Advertisement