LOADING...
कुवैत की दूसरी तेल रिफाइनरी पर भी हमला, सऊदी अरब की आरामको को भी बनाया निशाना
ईरान ने सऊदी अरब की आरामको की SAMREF रिफाइनरी को भी बनाया निशाना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कुवैत की दूसरी तेल रिफाइनरी पर भी हमला, सऊदी अरब की आरामको को भी बनाया निशाना

लेखन गजेंद्र
Mar 19, 2026
02:32 pm

क्या है खबर?

ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के खिलाफ खाड़ी देशों पर हमले तेज कर दिए हैं। बुधवार रात को कुवैत में दुनिया की सबसे बड़ी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) प्लांट में मिसाइल हमले के बाद गुरुवार सुबह तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है। इसके अलावा ईरान ने सऊदी अरब में आरामको तेल रिफाइनरी पर भी ड्रोन से हमला किया है। सऊदी ने कई हमलों को रोका है।

हमला

कुवैत और सऊदी अरब में धुआं उठता दिखा

ईरान ने गुरुवार सुबह मीना अल अहमदी बंदरगाह रिफाइनरी में कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की एक इकाई पर ड्रोन से हमला किया गया। इसके अलावा एक अन्य रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, सऊदी अरामको की लाल सागर बंदरगाह यानबू स्थित SAMREF रिफाइनरी को हवाई हमले में निशाना बनाया गया। हालांकि, इसका असर नहीं दिखा। वर्तमान में यानबू खाड़ी अरब देशों से कच्चे तेल के निर्यात का एकमात्र रास्ता है क्योंकि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है।

चेतावनी

सऊदी ने ईरान को चेतावनी दी

सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल-सऊद ने गुरुवार को रियाद में खाड़ी देशों के अन्य प्रमुखों के साथ बैठक में ईरान को कड़ी चेतावनी जारी की है। खाड़ी क्षेत्र में तेल सुविधाओं को निशाना बनाने पर ईरान की आलोचना करते हुए मंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सऊदी अरब ईरान के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगा। मंत्री ने ईरान के इस्लामिक मुद्दे पर भी सवाल उठाया और कहा कि ईरान ने इस्लाम के लिए कुछ नहीं किया।

Advertisement