LOADING...
ईरान ने सऊदी अरब के अल जुबैल औद्योगिक केंद्र पर मिसाइल-ड्रोन हमला किया, भीषण आग लगी
ईरान ने सऊदी अरब के अल जुबैल औद्योगिक केंद्र पर ड्रोन हमला किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ईरान ने सऊदी अरब के अल जुबैल औद्योगिक केंद्र पर मिसाइल-ड्रोन हमला किया, भीषण आग लगी

लेखन गजेंद्र
Apr 07, 2026
09:36 am

क्या है खबर?

ईरान ने मंगलवार तड़के इजरायली हमले के जवाब में सऊदी अरब की ओर कई मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिससे अब जुबैल शहर में स्थित एक बड़े औद्योगिक केंद्र में भीषण आग लग गई। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें औद्योगिक केंद्र में एक विस्फोट के बाद भीषण आग दिख रही है। इस बीच, सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी हवाई रक्षा प्रणाली ने अल जुबैल की ओर 7 बैलिस्टिक मिसाइलें रोकी हैं।

हमला

आसपास के इलाकों में गिरे मलबे से नुकसान

सऊदी अरब का जुबैल शहर औद्योगिक केंद्र होने के साथ ही प्रमुख पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सुविधाओं वाला शहर है, जो 1,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है इसमें 150 से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं, जो सऊदी अरब के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 7 से 12 प्रतिशत और कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है। मंत्रालय का कहना है कि मिसाइलों का मलबा आसपास गिरा है, जिससे नुकसान की संभावना है।

ट्विटर पोस्ट

हमले के बाद लगी आग

Advertisement

हमला

कल इजरायल ने ईरान के पेट्रोकेमिकल संयंत्र पर किया था हमला

एक दिन पहले इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर को निशाना बनाया था, जहां एक महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल संयंत्र है। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया कि असलुयेह पर हमला करने से ईरान में पेट्रोकेमिकल उत्पादन पर लगभग 50 प्रतिशत असर पड़ेगा, यहां की सभी पेट्रोकेमिकल इकाइयों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। सोमवार को ईरान में इजरायली और अमेरिकी हमले में 25 से अधिक जाने गई हैं।

Advertisement