Loading...
ईरान का बड़ा आरोप, UAE के राष्ट्रपति और नेतन्याहू ने मिलकर रची फ्लाईदुबई की साजिश
ईरान का आरोप है कि UAE के राष्ट्रपति और नेतन्याहू ने मिलकर रची फ्लाईदुबई की साजिश

ईरान का बड़ा आरोप, UAE के राष्ट्रपति और नेतन्याहू ने मिलकर रची फ्लाईदुबई की साजिश

लेखन गजेंद्र
Oct 02, 2026
05:09 pm

क्या है खबर?

ईरान ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई हिंसक घटना पर इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को निशाने पर लिया है। ईरानी प्रेस टीवी ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि फ्लाईदुबई में हुई घटना की साजिश को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मिलकर रचा है। टीवी ने लिखा कि घटना का मकसद नेतन्याहू की राजनीतिक स्थिति को मजबूत करना है।

मुद्दा

नेतन्याहू पर चुनाव का दबाव- ईरान

रिपोर्ट में इजरायली मीडिया के हवाले से बताया गया कि 27 अक्टूबर को होने वाले इजरायली चुनाव से पहले नेतन्याहू पर दबाव बढ़ रहा है।

उनकी सरकार 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के खिलाफ चलाए गए अभियान से निपटने के नेतन्याहू के तरीके को लेकर बढ़ते विवाद से ध्यान भटकाना चाहती है।

सोशल मीडिया पर भी फ्लाईदुबई घटना को झूठा अभियान बताया जा रहा है, जिसमें इजरायल, मोसाद और नेतन्याहू पर चुनाव को प्रभावित करने के आरोप लग रहे हैं।

सवाल

नेतन्याहू की गुप्त UAE यात्रा पर भी उठ रहे सवाल

रिपोर्ट में नेतन्याहू की UAE की गुप्त यात्रा पर भी सवाल उठ रहे हैं, जो फ्लाईदुबई घटना से 3 दिन पहले हुई थी। नेतन्याहू ने अमीराती राष्ट्रपति से मुलाकात की थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि अमीराती राष्ट्रपति ने 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले से 10 दिन पहले नेतन्याहू से बात की थी और हमास के हमलों को लेकर अलर्ट किया था।

हालांकि, UAE ने ऐसी किसी खबर का खंडन किया था।

ADVERTISEMENT

आरोप

नेतन्याहू पर फिर युद्ध शुरू करने की योजना बनाने का आरोप

प्रेस टीवी ने बताया कि फ्लाईदुबई की घटना से नेतन्याहू ने तेहरान के खिलाफ नए सिरे से सैन्य कार्रवाई के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश की है।

ईरान ने कहा कि नेतन्याहू घटना के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर युद्ध के दलदल में घसीटना चाहते हैं।

यही कारण है कि नेतन्याहू और उनके रक्षा मंत्री, इजरायल काट्ज़ ने तुरंत इस घटना को "आतंकवादी" हमला करार दिया था।

ADVERTISEMENT