ईरान ने इजरायल के हाइफा में 10 ठिकानों पर कई मिसाइल दागे, इमारत में दबे लोग
क्या है खबर?
ईरान ने सोमवार तड़के इजरायल के हाइफा शहर में कम से कम 10 से अधिक स्थानों पर हमले मिसाइल हमले किए हैं। इससे एक दिन पहले भी ईरान ने हाइफा पर मिसाइल दागी थी। इजरायली मीडिया के मुताबिक, मिसाइल हमले में आवासीय क्षेत्र को निशाना बनाया गया है, जिसमें इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। हमले में 2 लोगों की मौत और 4 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। कई लोग मलबे में दबे हैं।
हमला
मिसाइल इमारत से टकराया, लेकिन फटा नहीं
टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल का वारहेट, जिसमें कई सौ किलोग्राम विस्फोटक सामग्री थी, वह इमारत से टकराने पर फटा नहीं है। बचाव दल के आकलन के अनुसार, यदि युद्धक सामग्री में विस्फोट हो जाता, तो धमाके से संभवतः पूरी इमारत नष्ट हो जाती और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचता। बचाव दलों ने एहतियात बरतते हुए आसपास की कई इमारतों को खाली करा लिया है।
मौत
ईरान में 1,900 लोगों की मौत
अमेरिका-इजरायल और ईरान का युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान में अभी तक 1,900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, सरकार ने पिछले कई दिनों के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। लेबनान में भी 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं और 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। यहां इजरायल ने जमीनी हमला किया है। यहां इजरायल के 11 सैनिक मारे गए हैं। युद्ध में अब तक अमेरिका के 13 सैनिक मारे गए हैं।