Loading...
क्या ईरान के 3 पायलट 6 महीने से कतर की हिरासत में हैं? जानिए पूरा मामला
ईरान ने कतर पर 3 पायलट को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है

क्या ईरान के 3 पायलट 6 महीने से कतर की हिरासत में हैं? जानिए पूरा मामला

लेखन गजेंद्र
Aug 16, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

पश्चिम एशिया में टकराव के बीच ईरान ने कतर पर अपने 3 पायलटों को पिछले 6 महीने से हिरासत में रखने का आरोप लगाया है। ईरानी शासन का कहना है कि पायलटों की स्थिति चिंताजनक है। उसने अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (ICRC) से मामले में हस्तक्षेप और जांच की मांग की है। इस पर, रविवार को कतर ने बयान जारी कर पायलट की हिरासत का दावा पूरी तरह खारिज कर दिया है। क्या है पूरा मामला? आइए, समझते हैं।

टकराव

क्या है मामला?

पश्चिम एशिया में टकराव शुरू होने के बाद 2 मार्च को ईरानी सैन्य विमानों ने कतर में मौजूद अल-उदीद अमेरिकी एयर बेस पर हमला करने की कोशिश की थी।

इस दौरान 2 ईरानी Su-24 विमानों को कतर की वायु-रक्षा प्रणाली ने मार गिराया।

तब ईरान ने विमान गिरने और एक पायलट के मारे जाने की पुष्टि की थी, जबकि अन्य को लापता बताया था।

अब शनिवार को ईरान ने दावा किया है कि 3 पायलट कतर की हिरासत में हैं।

विवाद

ईरान ने अब सार्वजनिक रूप से उठाया है अपहरण का मुद्दा

दरअसल, पहले ईरान ने मार्च में विमान मार गिराए जाने पर एक पायलट के मारे जाने और अन्य के लापता होने की बात कही थी। उसने सार्वजनिक रूप से अपहरण की बात नहीं की थी।

लेकिन शनिवार को ईरानी सशस्त्र बलों के जनरल मोहम्मद बगेरज़ादेह ने ICRC को पत्र में लिखकर 3 पायलटों के पकड़े जाने की बात कही है।

ईरान ने पायलटों के नाम जवाद सालेही, अब्दोलमजीद दश्तियान और ओमरान बेहरोशियन बताया है, जो Su-24 विमानों में सवार थे।

ADVERTISEMENT

दावा

ईरान ने पायलटों को लेकर गंभीर चिंता जताई

ईरान की फ़ार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, बगेरज़ादेह ने अंतरराष्ट्रीय समिति से कहा कि पायलटों को 6 महीने तक उनके परिवारों या राजनयिक प्रतिनिधियों से संपर्क की अनुमति के बिना एकांतवास में रखा गया है।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानवीय हस्तक्षेप का आग्रह किया है और जांच की मांग उठाई है।

कतर के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी कर ईरान के आरोपों का खंडन किया और कहा कि उन्होंने पायलटों से संपर्क की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ADVERTISEMENT

बयान

कतर का बयान

कतरी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और माजेद अल अंसारी ने एक्स पर लिखा, 'हम ईरानी पायलटों को हिरासत में लेने के बारे में फैल रही खबरों का पूरी तरह से खंडन करते हैं। हमने कतरी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने और लक्ष्य की दिशा की पुष्टि होने के बाद संबंधित पायलटों से संपर्क किया गया था। उनसे संपर्क न होने पर अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार अपने इलाके की सुरक्षा के लिए ज़रूरी कदम उठाए गए।'

बयान

ईरान से एक पायलट के शव को लेकर हुई थी बातचीत- कतर

अंसारी ने आगे कहा कि विश्व-स्तरीय विशेषज्ञता और क्षमता वाली कतर की सर्च एंड रेस्क्यू टीमों ने पायलटों के अवशेषों को खोजने में अपनी ज़िम्मेदारियां पूरी तरह से निभाईं।

उन्होंने बताया कि कतर ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के संबंधित प्रावधानों के अनुसार, एक पायलट का शव मिलने पर उसके अवशेष सौंपने के लिए ईरानी पक्ष से बातचीत भी की थी।

कतर ने ईरानी टीम को बुलाया भी था, लेकिन ईरानी पक्ष ने अभी तक न्योते का कोई जवाब नहीं दिया।

ADVERTISEMENT