LOADING...
न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अनियंत्रित घोड़ागाड़ी से गिरकर किशोर भारतीय पर्यटक की मौत
न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में घोड़ागाड़ी से गिरने से भारतीय किशोर पर्यटक की मौत

न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अनियंत्रित घोड़ागाड़ी से गिरकर किशोर भारतीय पर्यटक की मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 18, 2026
07:10 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक 18 वर्षीय किशोर भारतीय पर्यटक की हादसे में मौत हो गई है। घटना बुधवार को प्रसिद्ध सेंट्रल पार्क में घटी। मृतक की पहचान रोमांच महाजन के तौर पर हुई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, रोमांच अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क की यात्रा पर आया था। बुधवार को वह अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ घोड़ागाड़ी की सवार कर रहा था। तभी अचानक घोड़ा बेकाबू हो गया और रोमांच की गिरने से मौत हो गई।

घटना

कैसे हुआ हादसा?

रोमांच अपने परिवार के साथ चेरी हिल के पास वेस्ट 72वीं स्ट्रीट पर घोड़ागाड़ी पर सवार हुआ था। रोमांच के पिता दीपक महाजन ने बताया कि उन्होंने घोड़ागाड़ी चालक से परिवार की तस्वीर लेने के लिए कही। चालक जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरा घोड़ा बेकाबू हो गया। वह फुटपाथ पर चढ़ गया और तेज दौड़ने लगा। तभी रोमांच की मां प्रिया गिर गई, जिनको बचाने की कोशिश में रोमांच भी गिर गया और उसका सिर फुटपाथ से टकरा गया।

जांच

तेज भागते हुए गाड़ी दूसरी गाड़ी से टकराई

हादसे के बाद घोड़ागाड़ी तेज रफ्तार में भागती रही और आगे जाकर एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई। गाड़ी 2 टुकड़ों में बंट गई। महाजन परिवार के अन्य सदस्य घायल हैं। घोड़ागाड़ी मालिक ने चालक को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है और घोड़े सैम्पसन को सेवामुक्त कर दिया जाएगा। 7 वर्षीय घोड़े ने पार्क में 6 सप्ताह काम किया था। सेंट्रल पार्क में एक हफ्ते पहले एक घोड़े की विषैला जापानी पौधा खाने से मौत हो चुकी है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हादसे का भयावह वीडियो

Advertisement