LOADING...
कनाडा में भारतीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने जताई लूटपाट की आशंका
कनाडा में गुजरात निवासी 22 वर्षीय छात्रा विधि मेघा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है

कनाडा में भारतीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने जताई लूटपाट की आशंका

May 28, 2026
04:47 pm

क्या है खबर?

कनाडा के नियाग्रा क्षेत्र में एक 22 वर्षीय भारतीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा की पहचान गुजरात के बोरसाद कस्बे की विधि मेघा के रूप में हुई है। वह उच्च शिक्षा के लिए 4 वर्षों से कनाडा में रह रही थी। गत 15 मई को उन पर यह हमला हुआ था। इस घटना ने उसके परिवार और गृहनगर को शोक में डुबो दिया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

घटना

क्या है पूरी घटना?

पुलिस ने बताया कि युवती पर दिनदहाड़े हमला किया गया और उसे चाकू से गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय निवासी उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने विदेशों में भारतीयों और अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर होने वाले हमलों को लेकर चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है। हाल के वर्षों में विभिन्न देशों से भारतीयों पर कई हमले हुए हैं।

कारण

पुलिस क्या बता रही हत्या का कारण?

पुलिस को शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि हमलावरों ने लूटपाट की कोशिश के दौरान उसे निशाना बनाया होगा। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, विधि कानून की पढ़ाई कर रही थी और अपना खर्च चलाने के लिए अंशकालिक नौकरी भी कर रही थी। वह कनाडा में स्थायी निवास (PR) के लिए भी आवेदन करने की तैयारी कर रही थी।

Advertisement

देरी

विधि के परिजनों को देरी से दी गई सूचना

यह हमला 15 मई को नियाग्रा इलाके में स्थित उनके घर से निकलने के बाद हुआ, लेकिन उनके परिजनों को कई दिनों तक इसकी भनक नहीं लगी। रिश्तेदारों ने बताया कि वे 16 मई से विधि से संपर्क नहीं हो रहा था और शुरू में उन्हें लगा कि वह कहीं बाहर गई या काम और पढ़ाई में व्यस्त है। अधिकारियों और पुलिस ने राजनयिक चैनलों के माध्यम से प्राप्त जानकारी के साथ परिवार से संपर्क कर मौत की जानकारी दी।

Advertisement