Page Loader
इटली में भारतीय की हत्या, बहस के बाद पूर्व पुलिसकर्मी दोस्त ने गोली मारी
इटली में पूर्व पुलिसकर्मी ने भारतीय को गोली मारी (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

इटली में भारतीय की हत्या, बहस के बाद पूर्व पुलिसकर्मी दोस्त ने गोली मारी

लेखन गजेंद्र
Apr 17, 2024
12:28 pm

क्या है खबर?

इटली के शहर ब्रेशिया में एक 55 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मूल रूप से पंजाब के टाहली गांव के रहने वाले सतपाल सिंह थे। घटना 13 अप्रैल की शाम को घटी। वारदात के दिन सतपाल सिंह अपनी पत्नी और 2 बेटों के साथ घर पर मौजूद थे। तभी उनका परिचित पूर्व पुलिसकर्मी यूसेप वेलेटी नशे की हालत में उनके घर पहुंचा। इस दौरान दोनों में किसी बात पर बहस हो गई।

हत्या

यूसेप ने खुद को घर के बाहर मारी गोली

यूसेप ने बहस के बाद सतपाल पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यूसेप जैसे ही उनके घर से बाहर निकला, उसने खुद को भी गोली मारकरक घायल कर लिया। खबरों के मुताबिक, यूसेप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सतपाल काफी लंबे समय से इटली में रह रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच कर रही है।

जांच

जनवरी में भारतीय छात्र कमरे में मिला था मृत

जनवरी में इटली में एक भारतीय छात्र राम राउत कमरे में मृत पाया गया था। वह झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले का रहने वाला था और मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई के लिए इटली गया था। उसकी मौत की जानकारी परिवार को तब हुई, जब उन्होंने 1 जनवरी को राम को नव वर्ष की बधाई देने के लिए फोन किया था। फोन न उठने पर मकान मालिक को संपर्क किया गया, तब उन्होंने हादसे की जानकारी दी।