Page Loader
नेपाल: भारतीय यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 14 की मौत; कई को बचाया गया
नेपाल में भारतीय यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी (तस्वीर: एक्स/@Riteshshubh)

नेपाल: भारतीय यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 14 की मौत; कई को बचाया गया

लेखन गजेंद्र
Aug 23, 2024
12:30 pm

क्या है खबर?

नेपाल से शुक्रवार को बड़ी हादसे की खबर आई है। यहां के तनहुन जिले में भारतीय यात्रियों से भरी एक बस मार्सयांगडी नदी में गिर गई। हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे। अभी तक 14 लोगों के मरने की बात सामने आई है, जबकि 16 लोगों को बचाया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। पुलिस और बचाव की टीम मौके पर पहुंच गई है।

हादसा

कई यात्री लापता

नेपाली अखबार कांतिपुर के मुताबिक, तनहुन के जिला पुलिस अधिकार दीपकुमार राया ने पुष्टि की कि यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिरी है। हादसा सुबह 11:30 बजे हुआ। हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद जब टीम मौके पर पहुंची तो बस नदी के किनारे पड़ी थी और यात्री घायल अवस्था में थे। बचाव और राहत कार्य के अलावा यात्रियों को खोजन के लिए कई टीम लगी है।

ट्विटर पोस्ट

नेपाल में बस हादसा