NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: भारतीय ने लॉटरी में जीते 104 करोड़ रुपये, बच्चों की पढ़ाई के लिए किये दान
    अमेरिका: भारतीय ने लॉटरी में जीते 104 करोड़ रुपये, बच्चों की पढ़ाई के लिए किये दान
    दुनिया

    अमेरिका: भारतीय ने लॉटरी में जीते 104 करोड़ रुपये, बच्चों की पढ़ाई के लिए किये दान

    लेखन प्रमोद कुमार
    December 16, 2018 | 11:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    अमेरिका: भारतीय ने लॉटरी में जीते 104 करोड़ रुपये, बच्चों की पढ़ाई के लिए किये दान

    एक कहावत है कि देने वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही कुछ अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले भारतीय कृष्णा बेरी के साथ हुआ है। कृष्णा पिछले 20 सालों से फ्लोरिडा के टेंपा में रह रहे हैं। अब उनकी एक लॉटरी लगी है और उन्होंने इसमें Rs. 104.4 करोड़ जीते हैं। कृष्णा इन पैसों से भारत में असहाय बच्चों की मदद करने के लिए ट्रस्ट खोलने की योजना बना रहे हैं।

    तीसरी टिकट में लगी लॉटरी

    कृष्णा ने बताया कि उन्होंने 1 दिसंबर के ड्रा में फ्लोरिडा लॉटरी से $14.5 मिलियन (लगभग Rs. 104 करोड़) जैकपॉट की 10 टिकटें खरीदी थीं। उन्होंने बताया कि वे इन टिकटों को देख रहे थे और उनकी तीसरी टिकट पर लॉटरी लग गई। लॉटरी लगते ही उन्होने अपनी पत्नी को फोन किया। उनकी पत्नी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ। कृष्णा की टिकट का नंबर 21-30-39-44-45-46 था। उन्होंने कहा कि वे इस नंबर को कभी नहीं भूलेंगे।

    पढ़ाई करने अमेरिका गए थे कृष्णा

    कृष्णा 20 साल पहले 1998 में पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गए थे। कृष्णा ने कहा, "मैं यहां मास्टर्स करने आया था। मैंने संघर्ष किया। मैंने बुक-स्टोर में पार्ट-टाइम नौकरी की। मैं पैसे कमाने के लिए 12 घंटे पार्किंग क्षेत्र में काम करता था।" कृष्णा अपने जीजा की मदद से यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफॉर्निया में पढ़ने गए थे। कुछ साल पहले उनके जीजा की मौत हो गई। कृष्णा अब उन्हीं के नाम से ट्रस्ट बनाने का विचार कर रहे हैं।

    100 बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएंगे कृष्णा

    कृष्णा ने लॉटरी में जीती हुई रकम भारत में असहाय बच्चों की मदद और पढ़ाई के लिए लगाने का फैसला किया है। वे इस साल के अंत तक भारत लौट आएंगे और ट्रस्ट बनाकर 100 वंचित बच्चों की पढ़ाई का बीड़ा उठायेंगे। कृष्णा ने बताया कि इसके अलावा वे इन पैसों से अपने लिए घर और गाड़ी खरीदना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पैसे वे अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए भी बचाएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    अमेरिका
    लॉटरी

    अमेरिका

    प्रधानमंत्री मोदी ने की अब तक 84 विदेश यात्राएं, खर्च हुए 2,000 करोड़ रुपये चीन समाचार
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर का 94 साल की उम्र में निधन दुनिया
    अंडमान: अनजान समुदाय से मिलने की जिद में मारा गया अमेरिकी पर्यटक, सात लोग गिरफ्तार भारत की खबरें
    पाकिस्तान को बड़ा झटका, अमेरिका ने 1.66 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई रोक पाकिस्तान समाचार

    लॉटरी

    दुबई: भारतीय लड़की ने लॉटरी में जीते 7 करोड़ रुपये, पहले जीती थी लग्जरी कार मुंबई
    पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल की किस्मत चमकी, लॉटरी में जीते 2 करोड़ रुपये पंजाब
    दुबई में नौकरी न मिलने पर पैसे उधार लेकर ख़रीदी लॉटरी टिकट, जीते 28 करोड़ रुपये तेलंगाना
    युवक ने जीवन में पहली बार ख़रीदी लॉटरी की टिकट, जीते एक करोड़ रुपये से अधिक कनाडा
    अगली खबर

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023