Loading...
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने किया नेपाल का 2 दिवसीय दौरा, प्रधानमंत्री बालेन शाह से मिलेंगे
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल से मुलाकात की

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने किया नेपाल का 2 दिवसीय दौरा, प्रधानमंत्री बालेन शाह से मिलेंगे

लेखन गजेंद्र
Nov 04, 2026
02:57 pm

क्या है खबर?

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री नेपाल के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने काठमांडू में विदेश मंत्री शिशिर खनल के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग को गहरा करने और पड़ोसियों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, मिस्री अपने नेपाली समकक्ष अमृत बहादुर राय के बुलावे पर बुधवार सुबह काठमांडू पहुंचे थे। उन्होंने विदेश मंत्रालय में खनल से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात

नेपाली प्रधानमंत्री के दौरे पर चर्चा

रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में नेपाल और भारत के बीच कई तरह के रिश्तों को गहरा करने और दोस्ती के पुराने रिश्तों को मजबूत करने के तरीकों पर बात हुई।

मिस्री बुधवार को दोपहर के भोजन के दौरान राय के साथ प्रतिनिधि स्तर की बातचीत करेंगे।

बातचीत में भारत के साथ नेपाल का प्रस्तावित आर्थिक पैकेज, प्रधानमंत्री बालेंद्र (बालेन) शाह का भारत दौरा तैयारी, भारत के फंड से चल रहे परियोजनाओं की समीक्षा और सहयोग के नए संभावित क्षेत्र शामिल हैं।

बैठक

बालेंद्र शाह से भी मिलेंगे मिस्री

रिपोर्ट के मुताबिक, अपने प्रवास के दौरान मिस्री वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले से मिलेंगे और गुरुवार को नई दिल्ली लौटने से पहले प्रधानमंत्री शाह से भी मिल सकते हैं।

मिस्री शाह को भारत आने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से न्योता देंगे।

प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद भारत का पहला द्विपक्षीय दौरा करेंगे। यह इस महीने के आखिर में होने की उम्मीद है। अभी किसी सरकार ने भी औपचारिक तौर पर तारीखों की घोषणा नहीं की है।

ADVERTISEMENT