Loading...
फ्रांस में चल रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय दूतावास ने सलाह जारी की

फ्रांस में चल रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय दूतावास ने सलाह जारी की

लेखन गजेंद्र
Oct 22, 2026
12:05 pm

क्या है खबर?

फ्रांस में शिक्षा व्यवस्था और महंगाई को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। दूतावास ने एक्स पर बताया, "फ्रांस में मौजूद भारतीय नागरिकों और फ्रांस की यात्रा करने वाले फ्रांस में हाल के घटनाक्रमों और कर्फ्यू को देखते हुए, सतर्क रहें और पूरी सावधानी बरतें। विरोध-प्रदर्शन वाली जगहों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। स्थानीय फ्रांसीसी अधिकारियों के निर्देशों और सलाह का पालन करें।"

मदद

मदद के लिए आपातकालीन नंबर जारी किए

पेरिस में स्थित दूतावास ने किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मदद के लिए आपातकालीन नंबर जारी किए हैं।

दूतावास ने कहा कि स्थानीय समाचारों से जानकारी लेते रहें, आधिकारिक अपडेट के लिए https://gouvernement.fr पर नजर रखें।

उसने आपातकालीन स्थिति में नागरिकों को भारतीय दूतावास पेरिस के +33 6 48 34 00 63 और महावाणिज्य दूतावास मार्सिले में +33 7 43 16 25 59 पर संपर्क को कहा है।

नागरिक cons.paris@mea.gov.in और cgo.marseille@mea.gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

भारतीय दूतावास की सलाह

ADVERTISEMENT

हिंसा

फ्रांस में कई शहरों में कर्फ्यू लगा

फ्रांस में बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ शुरू हुआ विरोध अब हिंसक प्रदर्शन में बदल गया है। पेरिस समेत कई शहरों से दंगे और लूटपाट की खबरें आ रही हैं।

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने सोमवार को कुछ शहरों में आंशिक कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए हैं।

फ्रांस में अशांति के बीच 2,400 लोग गिरफ्तार हुए हैं और 2,000 अधिकारी घायल हैं।

फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड रिटेल ने बताया कि हिंसा से 3,000 दुकानें प्रभावित हुई हैं।

ADVERTISEMENT