ट्रंप को खनिज बॉक्स दिखाना पाकिस्तान को पड़ा भारी, संयुक्त राष्ट्र में भारत ने उठाया मुद्दा
क्या है खबर?
संयुक्त राष्ट्र (UN) की बैठक में भारत ने पाकिस्तान को सितंबर की उस घटना पर घेरा है, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खनिज से भरा बॉक्स दिखा रहे हैं। लाइबेरिया की ओर से बुलाई गई प्राकृतिक संसाधनों और संघर्ष पर अरिया-फॉर्मूला बैठक में बोलते हुए UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तानी सेना प्राकृतिक संसाधनों को अपने फायदे के लिए लूट रही है।
बयान
भारत ने ट्रंप का नाम लिए बगैर साधा निशाना
हरीश ने बैठक में ट्रंप का नाम लिए बगैर कहा, "पाकिस्तान ने अपना प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए इस फोरम का गलत इस्तेमाल किया है। सिंधु जल संधि पर हमारी राय साफ और एक जैसी है और इसे कई फोरम पर बताया जा चुका है। पिछले सितंबर में उनके सेना प्रमुख को विदेशी नेताओं को खनिज पत्थरों से भरा एक लकड़ी का बक्सा दिखाते हुए देखा गया था, जो इस गलत इस्तेमाल में उनकी सेना की भूमिका का साफ इशारा है।"
बयान
लोगों के फायदे के लिए करें खनिज का इस्तेमाल
भारत के प्रतिनिधि ने आगे कहा कि यह दिखाता है कि पाकिस्तान में सत्ता में मौजूद एक प्रांतीय सरकार और वहां इमरजेंसी लगाने के लिए ठीक नहीं है।
भारत ने सलाह दी कि पाकिस्तानियों को अपने असली शासक, ऐसी सेना मिलनी चाहिए जो देश के प्राकृतिक संसाधानों का इस्तेमाल अपनी आबादी के फायदे के लिए करे, न कि अपनी बड़ाई के लिए।
बता दें, पाकिस्तान ने बैठक में सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया था, जिसपर भारत ने पलटवार किया।
घटना
सितंबर की घटना क्या है, जिसका भारत ने जिक्र किया?
सितंबर 2025 में शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र में हिस्सा लेने अमेरिका गए थे, तभी वे मुनीर के साथ व्हाइट हाउस पहुंचे।
तब एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें मुनीर ओवल ऑफिस में ट्रंप को दुर्लभ मृदा खनिज से भरा लकड़ी का बक्सा दिखाते हुए उसे गिफ्ट कर रहे थे, जबकि शरीफ पास खड़े होकर हल्की मुस्कान दे रहे थे।
पाकिस्तानी सरकार के अनुसार, दौरे का मकसद पाकिस्तान के खान-खनिज सेक्टर में निवेश के मौके तलाशना था।