Loading...
इटली में जायरोकॉप्टर केबल कार की पटरियों से टकराकर हवा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, 2 की मौत
इटली में जायरोकॉप्टर केबल कार की पटरियों से टकराकर हवा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इटली में जायरोकॉप्टर केबल कार की पटरियों से टकराकर हवा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, 2 की मौत

लेखन गजेंद्र
Aug 27, 2026
10:12 am

क्या है खबर?

इटली के पीडमोंट क्षेत्र में एक जायरोकॉप्टर हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। हादसा ओसोला और स्विट्जरलैंड की सीमा पर स्थित ऊपरी एंट्रोना घाटी में उस समय हुआ, जब जायरोकॉप्टर केबल कार की पटरियों से टकरा गया। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उड़ान के दौरान अचानक जायरोकॉप्टर धमाके के बाद आग की लपटों से घिरा दिख रहा है।

हादसा

विमान में सवार थे 2 लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद विमान कैम्प्लिसीओली झील के तट के पास, बांध के बगल में एक घास वाले क्षेत्र में जा गिर गया। विमान में सिर्फ 2 लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही कई हेलीकॉप्टर बोरगोसेसी से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

अग्निशमन विभाग, बचाव कर्मियों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों और गार्डिया डि फिनान्ज़ा की अल्पाइन बचाव सेवा सहित आपातकालीन सेवाएं भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं।

ट्विटर पोस्ट

हादसे का दृश्य

ADVERTISEMENT

उड़ान

जायरोकॉप्टर क्या है?

जायरोकोप्टर हल्का और 2 सीटों वाला एक मनोरंजक विमान होता है, जो दिखने में हेलीकॉप्टर और छोटे हवाई जहाज का मिश्रण लगता है।

यह पहाड़ी इलाकों में कम ऊंचाई पर दर्शनीय स्थलों और फोटोग्राफी की उड़ान के लिए लोकप्रिय है। इसे ऑटोजायरो भी कहते हैं।

जायरोकॉप्टर में एक रोटर होता है, जो हेलीकॉप्टर के विपरीत आमतौर पर इंजन से सीधे नहीं घुमाता।

जायरोकॉप्टर को उड़ान भरने और उतरने के लिए अक्सर हेलीकॉप्टर से ज्यादा जगह चाहिए होती है।

ADVERTISEMENT