Page Loader
जर्मनी: चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने समुद्री डाकू की तरह आंख पर बांधी काली पट्टी, जानें कारण 
जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने दुर्घटना के बाद आंख पर काली पट्टी बांधी (तस्वीर: X/@Bundeskanzler)

जर्मनी: चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने समुद्री डाकू की तरह आंख पर बांधी काली पट्टी, जानें कारण 

लेखन गजेंद्र
Sep 04, 2023
05:24 pm

क्या है खबर?

जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज को पिछले हफ्ते सैर के दौरान चोट लग गई थी। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए ये जानकारी दी, जिसमें उन्होंने समुद्री डाकू जैसा रूप धारण किया हुआ है। उन्होंने एक आंख पर काली पट्टी बांध रखी है और चेहरे पर दाहिनी तरह लाल रंग का गहरा निशान बना हुआ है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मीम्स देखने के लिए उत्साहित हूं।' इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों का धन्यवाद भी दिया।

तस्वीर

सैर करते समय गिर गए थे स्कोल्ज

द इंडिपेंडेंट के मुताबिक, सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर बताया गया कि स्कोल्ज शनिवार को अपने गृहनगर पॉट्सडैम में दौड़ते समय गिर गए और उनके चेहरे पर चोट लग गई। हालांकि, उनको ज्यादा चोट नहीं लगी। सोमवार को बर्लिन में उनके प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा कि चांसलर परिस्थितियों को देखते हुए अच्छा कर रहे हैं, आज सुबह वह काफी अच्छे मूड में थे, लेकिन अभी भी थोड़ा थके हुए लग रहे हैं।

रद्द

कई कार्यक्रम रद्द किए गए

स्कोल्ज ने मध्य हेस्से क्षेत्र में अपने तमाम कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। यहां 8 अक्टूबर को चुनाव होना है। सोमवार को बर्लिन में सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके भाग लेने की उम्मीद थी। बता दें कि स्कोल्ज दिसंबर, 2021 में जर्मनी के चांसलर बने थे। इससे पहले वह वित्त और श्रम मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह हैम्बर्ग के मेयर भी रहे हैं। स्कोल्ज पैदल चलने, दौड़ने, साइकिल चलाने और नौकायन के लिए समय निकालते हैं।