गैंगस्टर गोल्डी बरार FBI की 10 सबसे वांछित अपराधियों की सूची में शामिल, करोड़ों का इनाम
क्या है खबर?
गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार को अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने अपनी 10 सबसे वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया है। खालिस्तानी अलगाववादी हरजीत सिंह निज्जर की हत्या में शामिल बरार पर संगठित अपराध, लक्षित हत्याओं, जबरन वसूली और नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता का आरोप है। FBI ने उसकी जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर (करीब 9.6 करोड़ रुपये) का इनाम देने की घोषणा की है।
अपराधी
अमेरिका में पिछले 80 सालों का सबसे खतरनाक अपराधी
FBI ने 28 सितंबर को बरार का नाम सूची में शामिल किया है, जिससे वह 1950 में शुरू हुई इस सूची के बाद से 10 सबसे वांछित अपराधियों की सूची में शामिल होने वाला 543वां भगोड़ा बना है।
एजेंसी ने बताया कि बरार का अमेरिका और कनाडा में फैले हिंसक अपराधों की एक श्रृंखला से संबंध रहा है।
एजेंसी ने चेतावनी दी है कि बरार को हथियारबंद, खतरनाक माना जाना चाहिए और उसकी सूचना एजेंसी को देनी चाहिए।
जांच
FBI ने बरार को लॉरेंस बिश्नोई का प्रमुख सहयोगी बताया
FBI के अनुसार, बरार उत्तरी अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई के संगठित अपराध समूह का एक प्रमुख सरगना है।
बरार उन भगोड़ों में से एक था जिनकी पहचान 'ऑपरेशन हार्डबॉल' के दौरान हुई थी। यह ऑपरेशन भारत स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध समूहों की लंबी संघीय जांच थी।
जुलाई में, अमेरिकी अधिकारियों ने ऐसे 3 समूहों से जुड़े 37 आरोपियों के खिलाफ आरोप घोषित किए थे।
बरार ने दुनियाभर में इस गिरोह के सदस्यों और सहयोगियों को निर्देशित करने में मदद की।
आरोप
निज्जर की हत्या से बिगड़े थे कनाडा और भारत के रिश्ते
बरार पर सबसे गंभीर आरोप जून 2023 में कनाडा में निज्जर की हत्या का है, जो भारत में आतंकवादी घोषित था।
आरोप है कि बिश्नोई और बरार ने निज्जर की हत्या का आदेश दिया था। उसे 18 जून, 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गुरुद्वारे के बाहर गोली मारी गई थी।
निज्जर की हत्या से भारत-कनाडा के कूटनीतिक रिश्तों में तनाव आ गया था। तत्कालीन कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय सरकारी एजेंटों से हत्या के तार जोड़े थे।
ट्विटर पोस्ट
FBI की सूची में गोल्डी बरार
A man wanted for a variety of federal violations—including murder, extortion, and drug distribution—has been added to the FBI’s Ten Most Wanted Fugitives list.
— FBI Los Angeles (@FBILosAngeles) September 28, 2026
Satinderjeet Singh (also known as Goldy Brar, among other aliases) is wanted for his alleged involvement in the… pic.twitter.com/AUyxi6vJFR