अल नीनो से हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा
क्या है खबर?
अल नीनो की वजह से खतरा टला नहीं है। हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा है। काठमांडू में मौजूद इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD), बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के इंस्टीट्यूट ऑफ एटमॉस्फेरिक फिजिक्स ने मिलकर हिंदू कुश हिमालय विंटर आउटलुक 2026 तैयार किया है। इसमें नेपाल, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में अधिक बारिश का अनुमान लगाया गया है।
अनुमान
अल नीनो के 60 प्रतिशत सही होने की संभावना
रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारी बारिश से पश्चिमी हिमालय में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन आ सकते हैं, जबकि इलाके के कुछ हिस्सों में सूखा पड़ सकता है और जंगल में आग लगने का खतरा है।
इससे पहले अमेरिकी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने बताया है कि अल नीनो बहुत मजबूत है, और इसके 1950 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से सबसे मजबूत होने की लगभग 60 प्रतिशत संभावना है।
खतरा
तलहटी में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी
ICIMOD ने कहा कि इस मौसमी घटना से हिमालय की तलहटी में बारिश हो सकती है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी बढ़ सकती है।
यह रिपोर्ट नेपाल और भूटान में खास तौर पर विनाशकारी मानसून सीजन के बाद आई है, जिसमें ऊंचे पहाड़ों के ग्लेशियर और पर्माफ्रॉस्ट में बदलाव से जुड़ी आपदाएं शामिल हैं।
अनुमान है कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान, उत्तरी भारत और नेपाल के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक, भूटान और चीन में कम बर्फबारी की उम्मीद है।
तैयारी
क्या तैयारी है?
ICIMOD के हाइड्रोलॉजिस्ट मनीष श्रेष्ठ ने कहा कि मानसून के साथ तैयारी खत्म नहीं हो सकती, जैसे-जैसे बारिश अधिक अनियमित और तेज होती जाएगी, क्षेत्रीय अधिकारियों को प्लान बनाने के लिए सीज़नल आउटलुक और कब और कहां एक्शन लेना है, यह तय करने के लिए शॉर्ट-रेंज लोकल फोरकास्ट की जरूरत होगी।
ICIMOD 25 से 27 नवंबर तक काठमांडू में होने वाली 'एडवांसिंग साइंस, पॉलिसी एंड रीजनल कोऑपरेशन फॉर द HKH क्रायोस्फीयर' अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में इन नतीजों पर चर्चा करेगा।
क्षेत्र
8 देशों में फैला है हिंदू कुश हिमालय
हिंदू कुश हिमालय (HKH) क्षेत्र एशिया में करीब 3,500 किलोमीटर तक फैला पर्वतीय क्षेत्र है। यह 8 देशों अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन, भारत, म्यांमार, नेपाल और पाकिस्तान के कुछ या पूरे हिस्सों में है। यह एशिया की कई बड़ी नदियों का उद्गम क्षेत्र है।
बता दें कि अगस्त में नेपाल और तिब्बत की सीमा पर भोटेकोशी बाढ़ में कम से कम 1,500 लोग मारे गए और 5,000 से अधिक लोग लापता हैं।