NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / जानिए दुनिया के पाँच ऐसे लोगों के बारे में जो कम उम्र में ही बने डॉक्टर
    अगली खबर
    जानिए दुनिया के पाँच ऐसे लोगों के बारे में जो कम उम्र में ही बने डॉक्टर

    जानिए दुनिया के पाँच ऐसे लोगों के बारे में जो कम उम्र में ही बने डॉक्टर

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jun 16, 2019
    12:39 pm

    क्या है खबर?

    डॉक्टर बनना आज के समय में कई युवाओं का सपना होता है। इसके साथ ही यह ऐसा पेशा है, जिसकी माँग सबसे ज़्यादा है।

    हालाँकि, एक डॉक्टर बनना आसान नहीं है। इसके लिए काफ़ी मेहनत और काफ़ी समय भी लगाना पड़ता है।

    लेकिन दुनिया में कई ऐसे व्यक्ति भी हैं, जो बहुत कम उम्र में ही डॉक्टर बन गए।

    आज हम आपको दुनिया के पाँच ऐसे लोगों के बारे में बताएँगे, जो बहुत कम उम्र में डॉक्टर बने।

    #1

    डॉ. बालमुरली अंबाती केवल 17 साल की उम्र में बने डॉक्टर

    भारतीय मूल के अमेरिकन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बालमुरली अंबाती ने 1995 में गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया में सबसे कम उम्र का डॉक्टर बनकर अपना नाम दर्ज करवाया।

    1977 में तमिलनाडु के वेल्लोर में जन्म लेने के तीन साल बाद उनका परिवार अमेरिका चला गया था।

    13 साल की उम्र में उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 17 साल की उम्र में माउंट सिनाई स्कूल ऑफ मेडिसिन से मेडिकल की डिग्री हासिल की।

    #2

    डॉ. शो यानो ने 21 की उम्र में हासिल की MD की डिग्री

    शिकागो में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. शो यानो 2012 में MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) की डिग्री हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने। उस समय वो केवल 21 साल के थे।

    वह न केवल सबसे कम उम्र के MD डिग्री धारक हैं, बल्कि सबसे कम उम्र के MD और PhD (दोनों शिकागो यूनिवर्सिटी से) धारक भी हैं।

    18 साल की उम्र में उन्होंने 2009 में आणविक आनुवंशिकी और कोशिका जीव विज्ञान में PhD किया था।

    जानकारी

    रियाना हेल्मी केवल 19 साल की उम्र में बनी डॉक्टर

    इंडोनेशिया की रियाना हेल्मी ने केवल 19 साल की उम्र में मेडिकल की डिग्री हासिल की थी। 2010 में वो इंडोनेशिया की सबसे कम उम्र की डॉक्टर बनी। हालाँकि, हेल्मी ने दो साल पहले अपनी मेडिकल प्रैक्टिस पूरी की है।

    #4

    फ़िलिस्तीन की डॉ. इक़बाल-अल-असद 20 साल की उम्र में बनी डॉक्टर

    फ़िलिस्तीन की डॉ. इक़बाल-अल-असद 20 साल की उम्र में सामान्य चिकित्सा में स्नातक करने पर सबसे कम उम्र की डॉक्टरों में से एक बन गईं।

    1993 में फ़िलिस्तीन में जन्म लेने के बाद वह लेबनान में शरणार्थी बन गईं। चुनौतियों के बाद भी उन्होंने 12 साल की उम्र में हाईस्कूल और बाद में कतर में वाइल कॉर्नेल मेडिकल कॉलेज से मेडिकल ट्रेनिंग पूरी की।

    इस समय वह बोस्टन चिल्ड्रन हॉस्पिटल में बाल चिकित्सक के रूप में काम करती हैं।

    #5

    भारतीय मूल के डॉ. अर्पण दोशी ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के डॉक्टर बने

    2017 में भारतीय मूल के डॉ. अर्पण दोशी काम शुरू करने वाले ब्रिटेन में सबसे कम उम्र के डॉक्टर बन गए। जब वो केवल 21 साल के थे, तभी उन्होंने शेफ़ील्ड यूनिवर्सिटी से MBBS की डिग्री हासिल की थी।

    बाद में वो यॉर्क टिचिंग हॉस्पिटल में एक जूनियर डॉक्टर के रूप में शामिल हुए।

    13 साल की उम्र तक दोशी गुजरात के गाँधीनगर में रहते थे। हालाँकि, बाद में उनका पूरा परिवार फ्रांस में जा बसा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव

    भारत की खबरें

    गर्मी का प्रकोप जारी, दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में भारत के 10 शहर पाकिस्तान समाचार
    'भारत' की टिकट के दाम न बढ़ाने के सलमान के फ़ैसले के बाद भी टिकट महँगे बॉलीवुड समाचार
    इस लड़के के जज्बे को सलाम, ऑटिज़्म से पीड़ित होने के बावजूद करता है मॉडलिंग दिल्ली
    चेन पुलिंग करने वालों की अब ख़ैर नहीं, दोषियों के ख़िलाफ़ रेलवे उठाएगा ये क़दम CRPF
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025