बलूचिस्तान में पाकिस्तान के सैन्य शिविर में फिदायिन हमला, 5 जवानों की मौत
क्या है खबर?
पाकिस्तान का बलूचिस्तान शुक्रवार को फिदायिन हमले से दहल गया। यहां के मस्तुंग जिले में एक पाकिस्तानी सैन्य शिविर पर आतंकवादी हमला हुआ है, जिसमें 5 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी मारे गे हैं। आतंकवादियों ने कंदवाह सिक्योरिटी पोस्ट को निशाना बनाया था, जहां हमलावरों ने मजबूत चेकपॉइंट को तोड़ने की कोशिश में विस्फोटकों से भरी गाड़ी को इलाके में घुसा दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों ने 3 आतंकियों को मार गिराया और चेकपॉइंट पर कब्जे की कोशिश नाकाम की।
हमला
आसपास के घरों को नुकसान पहुंचा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाड़ी में हुए आत्मघाती धमाके की वजह से कंदवाह चेकपॉइंट के पास मौजूद घरों को बहुत ज़्यादा नुकसान हुआ है।
धमाके से आस-पास के घरों के कुछ हिस्से गिर गए, जिससे 2 औरतें और एक बच्चा मारे गए हैं। अभी इनकी पहचान नहीं हुई है।
फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के लोग लोकल सिविल एडमिनिस्ट्रेशन टीमों के साथ इमरजेंसी बचाव और राहत ऑपरेशन शुरू करने के लिए तेजी से इलाके में पहुंचे हैं।
अभियान
2 प्रांत में 74 आतंकी मारे जाने का दावा
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में 74 आतंकवादियों को मार गिराया है।
पिछले 48 घंटों में खैबर में हुए ऑपरेशन में उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली में 35 आतंकवादी मारे गए, जबकि ओरकजई जिले में 8 और मारे गए।
बलोचिस्तान के क्वेटा में 3 नवंबर से 13 नवंबर तक 31 आतंकी मारे गए हैं।
ट्विटर पोस्ट
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
BLA releases video claiming a powerful car bomb attack destroyed a Pakistani military camp in Mastung, Balochistan. The group alleges 18 Pakistani military personnel were killed in the blast. Pakistani authorities report the attack on a Frontier Corps post was repelled, with… pic.twitter.com/EnTxlTZnCk
— Bhairav Force (OSint) (@BhairavForce) November 13, 2026