युद्धविराम के बाद ईरान के लावन द्वीप में तेल रिफाइनरी पर विस्फोट, संचालन बंद किया
क्या है खबर?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी अधिकारियों के बीच युद्धविराम पर सहमति जताने के बाद भी इस्लामिक गणराज्य पर हमले जारी होने की चर्चा है। ईरान की समाचार एजेंसी मेहर ने बताया कि फारस की खाड़ी में लावन द्वीप पर स्थित एक ईरानी तेल रिफाइनरी में विस्फोट हुआ है। विस्फोट के कारण का पता नहीं चला है। सिर्री द्वीप पर भी एक तेल रिफाइनरी में धमाके की सूचना है, जिसके कारणों का पता नहीं चला है।
हमला
कच्चे तेल के निर्यात में प्रमुख
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लावन द्वीप का क्षेत्रफल 78 वर्ग किलोमीटर है, जो ईरान में कच्चे तेल के निर्यात के लिए 4 प्रमुख टर्मिनलों में से एक है। यह होर्मोजगान प्रांत में स्थित है। यहां से भारी मात्रा में तेल का निर्यात अन्य देशों को किया जाता है। ईरानी अधिकारियों ने अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। इजरायल का कहना है कि उसने ईरान के खिलाफ बमबारी रोक दी है, लेकिन लेबनान पर जारी है।
हमला
UAE में गैस काम्पलेक्स पर मिसाइल का मलबा गिरा, 3 घायल
युद्धविराम के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में हबशान गैस परिसर में मिसाइल का मलबा गिरने से 3 लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक भारतीय नागरिक शामिल है। अबू धाबी के अधिकारियों ने बताया कि हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा मिसाइल को सफलतापूर्वक रोके जाने के बाद मलबा गैस परिसर में गिरा है। बता दें कि मार्च से अब तक यहां तीसरा हमला हो चुका है, जिसके बाद हबशान गैस परिसर में परिचालन अस्थायी बंद है।