Loading...
ट्रंप की जीत के लिए मस्क ने खर्च किए करोड़ों डॉलर, आंकड़ा जानकर चौंक जाएंगे
ट्रंप की जीत के लिए मस्क ने खर्च किए करीब 50 करोड़ डॉलर

ट्रंप की जीत के लिए मस्क ने खर्च किए करोड़ों डॉलर, आंकड़ा जानकर चौंक जाएंगे

Nov 05, 2026
09:24 am

क्या है खबर?

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए एलन मस्क ने जमकर पैसा लगाया था। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला के CEO मस्क ने चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन के लिए करीब 50 करोड़ डॉलर (लगभग 4,700 करोड़ रुपये) खर्च किए। हालांकि, उनकी इस भारी भरकम रकम के बावजूद कई राज्यों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की और मस्क को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।

खर्च

टेक्सास में खर्च किए करीब 22.5 करोड़ डॉलर

मस्क ने सबसे ज्यादा पैसा टेक्सास में खर्च किया, जिसे वह अपना घर मानते हैं।

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इस राज्य में करीब 22.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,140 करोड़ रुपये) लगाए। इसके बावजूद रिपब्लिकन उम्मीदवारों को यहां बड़ा झटका लगा है। सीनेट की एक सीट और गवर्नर पद पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।

कई हाउस और राज्य विधानसभा सीटों पर भी मस्क के समर्थन वाले उम्मीदवार हार गए हैं।

समर्थन

106 चुनावी मुकाबलों में रिपब्लिकन उम्मीदवारों का समर्थन

मस्क ने देशभर में कई सुपर PAC और खास रिपब्लिकन उम्मीदवारों को भी आर्थिक मदद दी थी।

उन्होंने सीनेट और हाउस की कुल 106 सीटों पर रिपब्लिकन उम्मीदवारों का समर्थन किया था। अब तक इनमें से सिर्फ 18 उम्मीदवार जीत पाए हैं, जबकि 45 को हार मिली है। अभी भी कुछ सीटों पर नतीजे आने बाकी हैं।

मस्क चुनाव में सबसे बड़े अकेले दानदाता रहे और उन्होंने दूसरे नंबर के दानदाताओं से करीब 3 गुना अधिक रकम खर्च की है।

ADVERTISEMENT

हार

कई राज्यों में मस्क के उम्मीदवारों को मिली हार

मस्क को मेन, मिशिगन, मिनेसोटा, कंसास और आयोवा जैसे राज्यों में भी निराशा हाथ लगी।

जिन खास उम्मीदवारों पर उन्होंने पैसा लगाया, उनमें से करीब 98 फीसदी चुनाव हार गए। चुनाव से पहले मस्क ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की जीत को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया था।

उन्होंने टेक्सास में सीनेट चुनाव लड़ रहे जेम्स टैलारिको पर भी निशाना साधा था। हालांकि, चुनाव के नतीजे उनकी उम्मीदों के एकदम ही उलट रहे।

ADVERTISEMENT

संपत्ति

अरबपति बने हुए हैं मस्क

चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने सोशल मीडिया पर तंज भरे अंदाज में लिखा कि इस बार चुनाव में दखल देने वाले स्पेस लेजर काम नहीं आए।

उनकी यह टिप्पणी चुनावी नतीजों को लेकर थी। हालांकि, इस हार के बावजूद मस्क की आर्थिक स्थिति पर कोई बड़ा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 898 अरब डॉलर है, जो उन्हें दुनिया के सबसे अमीर लोगों में बनाए रखती है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें मस्क का पोस्ट

ADVERTISEMENT