मिस्र में काहिरा के पास 2 ट्रेनों में टक्कर, 7 लोगों की मौत 112 घायल
क्या है खबर?
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास रविवार को 2 यात्री ट्रेनों की आपस में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है। स्टेट रेलवे अथॉरिटी ने कहा कि हादसा काहिरा से करीब 76 किलोमीटर दूर दक्षिण में हुआ है। हादसे के समय ट्रेन गीजा से फयूम जा रही थी। घटना में 112 लोग घायल हुए हैं। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 46 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
रेलवे अथॉरिटी ने कहा कि हादसा कफर अम्मार और अल-रक्का स्टेशनों के बीच हुआ। हादसे के समय गीजा-फयूम रूट पर एक ट्रेन काहिरा-असवान रूट पर दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई।
हादसे के समय एक ट्रेन रुक हुई थी। टक्कर लगने के बाद ट्रेन अल-अय्यात में पटरी से उतरकर सड़क पर जा गिरी, जिससे कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए।
राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने तुरंत जांच का आदेश दिया और लापरवाह को जिम्मेदार ठहराने की बात कही है।
हादसा
मिस्र में आए दिन हो रहे रेल हादसे
मिस्र का रेलवे नेटवर्क लंबे समय से पुराने उपकरण और खराब प्रबंधन समस्याओं का सामना कर रहा है, जिससे अक्सर हादसे होते हैं।
सबसे खतरनाक रेल हादसा 2002 में हुआ, जब गीजा के अय्यात जिले में काहिरा-लक्सर ट्रेन में आग लगने से 380 से अधिक लोग मारे गए थे।
2017 में एलेक्जेंड्रिया जाते समय एक ट्रेन पटरी से उतर गई और दूसरी ट्रेन से टकरा गई, जिसमें 40 से अधिक मारे गए थे। 2019 में भी 25 मौत हुई थी।
ट्विटर पोस्ट
मिस्र में ट्रेन हादसा
Egyptian Health Ministry: The death toll from the train crash in Egypt has risen to seven, with the number of injured exceeding 110. pic.twitter.com/XqdgRnU6UP
— World Source News (@Worldsource24) November 8, 2026