Loading...
तिब्बत में हफ्ते में दूसरी बार आया भूकंप, नेपाल तक महसूस हुए झटके
तिब्बत में 5.3 तीव्रता का भूकंप

तिब्बत में हफ्ते में दूसरी बार आया भूकंप, नेपाल तक महसूस हुए झटके

लेखन Manoj Panchal
Sep 08, 2026
11:24 pm

क्या है खबर?

तिब्बत में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस हुए और इनकी तीव्रता 5.3 थी। यूरोपीय-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 35 किलोमीटर की गहराई में था। इसके झटके नेपाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप के बाद तत्काल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। गुरुवार को भी तिब्बत में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

ट्विटर पोस्ट

नेपाल में महसूस हुए भूकंप के झटके

आपदा

आपदा के कुछ दिन बाद आया भूकंप

यह भूकंप नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई बड़ी प्राकृतिक आपदा के करीब 2 हफ्ते बाद आया है।

26 अगस्त को ग्लेशियर के ढहने से अचानक पानी, मलबे और कीचड़ का तेज बहाव आया था। इससे नेपाल के रासुवा जिले और तिब्बत के कुछ हिस्सों में कई घर, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए थे।

इस बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,357 हो गई है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता बताए गए हैं।

ADVERTISEMENT