Loading...
इजरायल चुनाव में नेतन्याहू के समर्थन में ट्रंप का पोस्ट, कहा- बीबी एक असाधारण योद्धा प्रधानमंत्री
इजरायल चुनाव से पहले नेतन्याहू के समर्थन में ट्रंप का पोस्ट

इजरायल चुनाव में नेतन्याहू के समर्थन में ट्रंप का पोस्ट, कहा- बीबी एक असाधारण योद्धा प्रधानमंत्री

लेखन गजेंद्र
Oct 26, 2026
10:11 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 27 अक्टूबर को इजरायल में होने वाले चुनाव से पहले एक बार फिर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन में पोस्ट किया है। उन्होंने नेतन्याहू को एक असाधारण योद्धा प्रधानमंत्री बताते हुए लिखा कि 'बीबी नेतन्याहू को वोट दें, हमने जो काम शुरू किया है, उसे हमें पूरा करना है!' इससे पहले भी ट्रंप ने 18 अक्टूबर को इजरायल के लोगों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू के समर्थन में एक पोस्ट साझा की थी।

समर्थन

बीबी और मेरे बीच बेहतरीन तालमेल- ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा कि यह पत्र उनके लिए लिख रहे हैं, जिन्होंने पिछले हफ्ते उनका समर्थन पत्र नहीं देखा था।

ट्रंप ने लिखा कि दुश्मन भी उनके और नेतन्याहू के बीच बेहतरीन तालमेल को जानते हैं, जिसके जरिए मिलकर जीत हासिल की गई है।

उन्होंने बताया कि अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला सबसे सफल रहा, लेकिन उससे पहले ईरान पर 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' चलाया था, जिसने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका था।

समर्थन

काम पूरा करना है- ट्रंप

ट्रंप ने आगे बताया कि ईरान के पास कोई सेना नहीं और उनका नेतृत्व खत्म हो चुका है।

ट्रंप ने लिखा, 'जब आप वोट डालने जाएं, तो कृपया याद रखें कि बीबी एक असाधारण योद्धा प्रधानमंत्री रहे हैं! कुछ बेहद बुरे लोगों ने इजरायल को 'छोटा' और अमेरिका को 'बड़ा शैतान' कहा था, लेकिन अब ऐसा सुनाई नहीं देगा। प्रधानमंत्री पद के लिए बीबी नेतन्याहू को वोट दें; हमने जो काम शुरू किया है, उसे हमें पूरा करना है।'

ADVERTISEMENT