डोनाल्ड ट्रंप की नई धमकी, अब ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया जाएगा
क्या है खबर?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में ईरान पर 2 से 3 हफ्तों में हमले तेज करने की चेतावनी के बाद शुक्रवार को नई धमकी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ईरान को धमकी देते हुए कहा कि ईरान में अब पुलों और बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने लिखा कि ईरान के नए शासन को पता है कि उन्हें क्या काम करना है।
चेतावनी
तेजी से करना है ये काम- ट्रंप
ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, 'दुनिया की सबसे महान, सबसे शक्तिशाली और अब तक की सबसे ज़्यादा सैनिकों वाली हमारी सेना ने तो ईरान में जो कुछ बचा है, उसे तबाह करना अभी शुरू भी नहीं किया है। अब बारी है पुलों की, और उसके बाद बिजली संयंत्रों की! नए शासन के नेतृत्व को पता है कि क्या करना है, और यह काम तेज़ी से करना है!' नई चेतावनी से ट्रंप जल्द से जल्द समझौते का दबाव बना रहे हैं।
हमला
ईरान के प्रतिष्ठित पुल को 2 हिस्सों में बांट चुका है अमेरिका-इजरायल
ट्रंप ने अपने संबोधन में संकेत दिया था कि युद्ध अब समाप्ति की ओर है और ईरान कोई समझौता नहीं करत तो हमले तेज होंगे। इससे पहले अमेरिका और इजरायल ने हमले में ईरान में पश्चिम एशिया के सबसे ऊंचे प्रतिष्ठित बी1 पुल को नष्ट कर दिया था, जिसका वीडियो ट्रंप ने साझा किया था। यह निर्माणाधीन पुल तेहरान को पश्चिमी शहर कराज से जोड़ने वाला था, जो 1,050 मीटर लंबा और 136 मीटर ऊंचे स्तंभ पर बना था।