Loading...
डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार विजेता पर भड़के, नॉर्वे को दी बड़ी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई है

डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार विजेता पर भड़के, नॉर्वे को दी बड़ी चेतावनी

Oct 10, 2026
03:41 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को नोबेल शांति पुरस्कार न दिए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। न्यूयॉर्क के सिरैक्यूज में आयोजित चुनावी रैली में उन्होंने 2026 की नोबेल विजेता दक्षिण अफ्रीका की नवी पिल्लै पर तीखा हमला बोला। पिल्लै ने संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट की निगरानी की थी जिसमें निष्कर्ष निकाला था कि इजराइल ने गाजा में नरसंहार किया था। ट्रंप ने कहा, "मैंने इस व्यक्ति के बारे में कभी नहीं सुना। किसी ने भी नहीं सुना।"

आरोप

ट्रंप ने नॉर्वे पर लगाया 'शर्मनाक' निर्णय लेने का आरोप

ट्रंप ने नोबेल समिति के मेजबान देश नॉर्वे पर शर्मनाक निर्णय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस फैसले ने नॉर्वे पर एक अमिट दाग छोड़ दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के दौरान हर साल यह पुरस्कार न जीतने पर अपनी निराशा को खुलकर व्यक्त करते रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने उत्तर और दक्षिण कोरिया, जापान और उत्तर कोरिया, चीन और ताइवान के बीच कई संघर्षों को सुलझाने और युद्धों को रोकने में भूमिका निभाई है।

सवाल

ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाते हुए कहा, "इसे कुछ कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोगों ने हमेशा के लिए बदनाम कर दिया है जो लोकतंत्र विरोधी हैं और वास्तव में सभ्यता के दुश्मन हैं। हम नॉर्वे को नहीं भूलेंगे।"

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को न जीतने पर निराशा व्यक्त की है। उनकी यह टिप्पणी इस साल का पुरस्कार पिल्लै को दिए जाने के बाद आई है।

ADVERTISEMENT