Loading...
डोनाल्ड ट्रंप ने 3 सहयोगियों को उपहार में दिए लाखों रुपये, व्हाइट हाउस ने किया बचाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 सहयोगियों को उपहार में दिए लाखों रुपये

डोनाल्ड ट्रंप ने 3 सहयोगियों को उपहार में दिए लाखों रुपये, व्हाइट हाउस ने किया बचाव

Sep 09, 2026
03:34 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने फैसले को लेकर चर्चा में हैं। यह मामला उनके द्वारा अपने 3 बेहद करीबी वरिष्ठ सहयोगियों को दिए गए भारी-भरकम क्रिसमस उपहार से जुड़ा है। उन्होंने व्हाइट हाउस की 3 महिला सलाहकारों को 45,000-45,000 डॉलर (कुल 1,35 लाख डॉलर यानी करीब 1.13 करोड़ रुपये) नकद उपहार के रूप में दिए हैं। सहायकों के वित्तीय खुलासों में पुष्टि होने के बाद अमेरिका के राजनीतिक गलियारों में इस पर सवाल उठने लगे हैं।

उपहार

किन्हें मिला यह उपहार?

यह उपहार ट्रंप के सबसे नियमित संपर्क में रहने वाले सहयोगियों में शामिल नताली हार्प, चैंबरलेन हैरिस और मार्गो मार्टिन को दिए गए हैं।

हार्प राष्ट्रपति की विशेष और कार्यकारी सहायक हैं। वे टंप के लिए प्रिंटेड लेख, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य सामग्रियां तैयार करती हैं।

हैरिस ओवल ऑफिस ऑपरेशंस की उपनिदेशक और ट्रंप की कार्यकारी सहायक हैं।

इसी तरह मार्टिन राष्ट्रपति ट्रंप की संचार सलाहकार हैं। वह ट्रंप के वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं।

उपहार

वार्षिक वेतन का 30 प्रतिशत हिस्सा है उपहार

संघीय सार्वजनिक वित्तीय प्रकटीकरण आवश्यकताओं के तहत दाखिल की गई फाइलों के अनुसार, इन तीनों ही महिला अधिकारियों का वार्षिक सरकारी वेतन डेढ लाख डॉलर (करीब 1.42 करोड़ रुपये) है।

ट्रंप द्वारा दिया नकद उपहार उनके सालाना वेतन का लगभग 30 प्रतिशत है, जो वेतन के अतिरिक्त मिला है।

इन दस्तावेजों में ट्रंप को ही इस राशि का मुख्य स्रोत बताया गया है और इसे 'हॉलिडे गिफ्ट' के रूप में दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENT

बचाव

व्हाइट हाउस ने क्या दी सफाई?

इस मामले पर विवाद बढ़ता देख व्हाइट हाउस ने इन उपहारों का बचाव किया है।

एक अधिकारी ने कहा, "राष्ट्रपति की यह एक पुरानी आदत और प्रथा रही है कि वे अपने इर्द-गिर्द रहने वाले लोगों को क्रिसमस पर उपहार देते हैं। यहां जिस उपहार पर चर्चा हो रही है, उसका इन व्यक्तियों के आधिकारिक सरकारी कर्तव्यों या काम से कोई लेना-देना नहीं है। इसीलिए यह प्रासंगिक कानूनी और नैतिक मानकों के तहत पूरी तरह से जायज है।"

ADVERTISEMENT