डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर हमला न करने का निर्णय 10 दिन और बढ़ाया
क्या है खबर?
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के समाप्त होने की ओर से एक कदम और बढ़ाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला न करने के अपने निर्णय को 10 दिन के लिए और आगे बढ़ा दिया है। अमेरिका अब 6 अप्रैल तक ऊर्जा संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने यह निर्णय युद्ध की समाप्ति के लिए ईरान के अधिकारियों के साथ चल रही अच्छी बातचीत को कारण बताया है।
बयान
ट्रंप ने क्या की है घोषणा?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'ईरानी सरकार के अनुरोध के अनुसार, कृपया इस बयान को इस बात को प्रतीक माने कि मैं ईरान की ऊर्जा संयंत्रों पर हमले न करने के अपने निर्णय को 10 दिन के लिए यानी 6 अप्रैल, 2026 रात 8 बजे के लिए बढ़ा रहा हूं।' उन्होंने आगे लिखा, 'ईरान के साथ बातचीत जारी है और फर्जी समाचार मीडिया और अन्य लोगों द्वारा फैलाई गई गलत जानकारियों के बावजूद यह बहुत अच्छी चल रही है।'
दावा
ट्रंप ने किया यह दावा
इस घोषणा के बाद ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम में कहा, "उन्होंने (ईरान) मुझसे बहुत विनम्रता से कहा...क्या हमें और समय मिल सकता है? पहले 28 मार्च की समय सीमा तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 6 अप्रैल, 2026 कर दिया गया है।" ट्रंप ने आगे कहा, "मैने उनसे तेल टैंकर वाले 7 जहाज मांगे थे और वादा किया कि मैं आपको 10 दूंगा क्योंकि उन्होंने मुझे जहाज दिए थे।" हालांकि, इन जहाजों का विवरण सामने नहीं आया है।
रुख
संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान का कठोर रुख
ईरानी मीडिया सूत्रों के अनुसार, संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान ने कड़ा रुख अपना लिया है और भविष्य में सैन्य कार्रवाई न करने की गारंटी, नुकसान की भरपाई और जलडमरूमध्य पर औपचारिक नियंत्रण की मांग कर रहा है। वहीं, अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त हमलों में कई उच्च पदस्थ अधिकारियों की मौत के बाद ट्रंप ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह ईरान में किसके साथ बातचीत कर रहे हैं।