Loading...
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को राहत देने की खबरों को बताया फर्जी, दिया चौंकाने वाला बयान
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को राहत देने की खबरों को बताया फर्जी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को राहत देने की खबरों को बताया फर्जी, दिया चौंकाने वाला बयान

Sep 29, 2026
10:31 am

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन मीडिया रिपोर्टों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि वे ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर ठोस कदम उठाने के बदले ईरान को प्रतिबंधों में राहत देने और उसकी फ्रीज संपत्ति जारी करने के इच्छुक हैं। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने ईरान को काई प्रस्ताव नहीं दिया है। ट्रंप ने एक्सियोस की रिपोर्ट आने के बाद ट्रुथ सोशल पर उसका कड़ा विरोध करते हुए खंडन किया है।

बयान

ट्रंप ने क्या दिया बयान?

ट्रंप ने मीडिया पर मनगढ़ंत कहानियां फैलाने का आरोप लगाते हुए लिखा, 'एक्सियोस ने अभी एक कहानी जारी की है कि ट्रंप ने ईरान को प्रतिबंधों से राहत और फ्रीज संपत्ति की पेशकश की है। यह पूरी तरह असत्य है। मैंने उन्हें कुछ भी प्रस्ताव नहीं दिया है।'

उन्होंने लिखा, 'एक्सियोस की रिपोर्ट एक झांसा है, जिसका उपयोग उनके 'ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम' को संतुष्ट करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्हें इस फर्जी रिपोर्ट को तुरंत वापस लेना चाहिए।'

दावा

रिपोर्ट में क्या किया गया था दावा?

एक्सियोस की रिपोर्ट में अनाम अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया था कि वाशिंगटन प्रशासन ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर प्रतिबद्धताएं सुरक्षित करने के प्रयासों के तहत तेहरान को आर्थिक राहत देने के लिए तैयार था।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि यह प्रस्ताव कतर और पाकिस्तान के मध्यस्थों की भागीदारी वाले अप्रत्यक्ष राजनयिक प्रयासों का हिस्सा था।

हालांकि, ट्रंप ने अपने इनकार को इस रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

ADVERTISEMENT

कूटनीति

मध्य पूर्व में कूटनीतिक हलचल तेज

ट्रंप का यह खंडन ऐसे समय में आया है जब संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) से अलग दोनों देशों के बीच कूटनीतिक सक्रियता देखी गई है।

पिछले सप्ताह ही न्यूयॉर्क में अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत हुई थी, जिसके बाद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और कतरी मध्यस्थ इस मामले को आगे बढ़ाने में जुटे हैं।

हालांकि, ईरानी समाचार एजेंसी 'इरना' ने कहा कि वाशिंगटन के साथ आगे किसी सीधी बातचीत का कार्यक्रम तय नहीं है।

ADVERTISEMENT

विवाद

विवाद का केंद्र बना हुआ है होर्मुज जलडमरूमध्य

इस विवाद के केंद्र में हॉर्मुज जलडमरूमध्य भी शामिल है, जहां से दुनिया का लगभग 5वां हिस्सा तेल और तरीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) गुजरता है।

शनिवार को ट्रंप ने इस जलमार्ग को फिर से खोलने के संबंध में एक ईरानी प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

AFP की रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान ने इस प्रस्ताव को अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाने, प्रतिबंधों में ढील और ईरान की जब्त संपत्तियों तक पहुंच जैसी शर्तों से जोड़ा था।

ADVERTISEMENT