ICE का नाम बदलकर NICE कर सकते हैं ट्रंप? सोशल मीडिया पर प्रस्ताव का किया समर्थन
क्या है खबर?
अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई करने वाली प्रमुख एजेंसी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाम बदल सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गृह सुरक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाली प्रमुख संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसी का नाम बदलने के प्रस्ताव के सुझाव पर सहमति जताई है। उन्होंने एजेंसी के संक्षिप्त नाम को ICE से बदलकर NICE करने को 'बहुत बढ़िया विचार' बताया है।
प्रस्ताव
क्या है प्रस्ताव?
सोशल मीडिया ट्रुथ पर एलिसा नाम की उपयोगकर्ता ने लिखा, 'मैं चाहती हूं कि ट्रंप ICE को बदलकर NICE (राष्ट्रीय आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन) कर दें ताकि मीडिया को हर दिन, पूरे दिन NICE एजेंट्स के बारे में कहना पड़े।' इसे साझा करते हुए ट्रंप ने लिखा, 'बहुत बढ़िया विचार!!! इसे करते हैं।' इससे संभावना जताई जा रही है कि ट्रंप बहुत जल्द प्रवर्तन एजेंसी का नाम बदलकर NICE कर सकते हैं।
नामकरण
बदल चुके हैं रक्षा विभाग का नाम
राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका में रक्षा विभाग का नाम बदलकर उसे 'युद्ध विभाग' कर चुके हैं और इस विभाग के प्रमुख को रक्षा सचिव की जगह 'युद्ध सचिव' कहा जाता है। मौजूदा समय में पीट हेगसेथ युद्ध सचिव हैं। बता दें कि ICE का मुख्य काम अमेरिका में अवैध प्रवासियों की पहचान करना, उन्हें हिरासत में लेना और उनके देश वापस भेजना है। एजेंसी सीमापार से होने वाले अपराधों, मानव तस्करी और अवैध सामानों के व्यापार की जांच भी करती है।
ट्विटर पोस्ट
प्रस्ताव को ट्रंप का समर्थन
𝗗𝗼𝗻𝗮𝗹𝗱 𝗝. 𝗧𝗿𝘂𝗺𝗽 𝗧𝗿𝘂𝘁𝗵 𝗦𝗼𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗣𝗼𝘀𝘁 𝗼𝗻 𝗖𝗵𝗮𝗻𝗴𝗶𝗻𝗴 𝗜𝗖𝗘 𝗡𝗮𝗺𝗲 𝘁𝗼 𝗡𝗜𝗖𝗘 𝗕𝗲𝗹𝗼𝘄 - 𝟬𝟴:𝟬𝟬 𝗣𝗠 𝗘𝗦𝗧 𝟬𝟰.𝟮𝟲.𝟮𝟲
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) April 27, 2026
GREAT IDEA!!! DO IT. President DJT pic.twitter.com/wK4nQalHbR