LOADING...
व्हाइट हाउस ने जारी की डोनाल्ड ट्रंप की स्वास्थ्य रिपोर्ट, जानिए क्या कुछ सामने आया
डोनाल्ड ट्रंप के गले और हाथ में निशान को लेकर काफी सवाल उठते रहे हैं

व्हाइट हाउस ने जारी की डोनाल्ड ट्रंप की स्वास्थ्य रिपोर्ट, जानिए क्या कुछ सामने आया

लेखन गजेंद्र
May 30, 2026
12:00 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, जिसका शुक्रवार को पटाक्षेप हो गया। व्हाइट हाउस ने डॉ सीन पी बारबाबेला द्वारा तैयार की गई राष्ट्रपति ट्रंप की मेडिकल रिपोर्ट जारी की है, जिसमें उनका स्वास्थ्य 'अति-उत्तम' बताया गया है। राष्ट्रपति के चिकित्सक बारबाबेला ने उन्हें बचाव संबंधी परामर्श दिया है और खाना-पान को लेकर एहतियात बरतने को कहा है। साथ ही, कम डोज वाली एस्पिरिन लेने की सलाह दी है।

स्वास्थ्य

108 किलोग्राम है ट्रंप का वजन, घटाने की सलाह

व्हाइट हाउस के मुताबिक, "26 मई, 2026 को राष्ट्रपति ट्रंप ने वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में अपना सालाना स्वास्थ्य जांच करवाया। इस पूरी जांच में पिछले साल की गई सभी डायग्नोस्टिक स्टडीज और लैब जांच का पूरा रिव्यू शामिल था, साथ ही कई एकेडमिक इंस्टीट्यूशन के 22 स्पेशलिटी प्रोवाइडर्स के साथ कंसल्टेशन भी शामिल था।" रिपोर्ट में ट्रंप का वजन 238 पाउंड (करीब 108 किलोग्राम) बताया गया है। डॉक्टर ने उनको वजन घटाने की सलाह दी है।

जांच

आंख से लेकर फेफड़े तक, सब स्वस्थ्य

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की आंखे ठीक हैं। उनके सिर, कान, नाक और गला की जांच सामान्य थी। उनके दाहिने कान पर गोली का निशान है, जो उनको पेंसिल्वेनिया में लगी थी। उनकी सुनने की शक्ति ठीक है। दांत बहुत अच्छी हालत में हैं। उनके गर्दन में थायरॉइड और लिम्फ नोड्स नॉर्मल थे। फेफड़े दोनों तरफ से ठीक थे, और छाती की कंप्यूटेड टोमोग्राफी एंजियोग्राफी में कोई असामान्यता नहीं दिखी है।

Advertisement

जांच

पैरों में सूजन, दिल स्वस्थ्य

रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कोरोनरी CT एंजियोग्राफी हुई, जिसमें आर्टरी या दिल में कोई दिक्कत नहीं है। उनके कार्डियक चैंबर और वाल्व नॉर्मल हैं और इजेक्शन फ्रैक्शन सुरक्षित है। कार्डियक जांच से पता चला कि दिल की धड़कनें नॉर्मल हैं और रेट और रिदम रेगुलर है। कुल मिलाकर, हृदय पूरी तरह स्वस्थ्य है। उनके हाथ-पैरों में सर्कुलेशन ठीक है और पेट की जांच नॉर्मल थी। पैर के निचले हिस्से में थोड़ी सूजन देखी गई, पिछले साल से इसमें सुधार है।

Advertisement

जांच

हाथ में क्या हुआ? रिपोर्ट में आया सामने

ट्रंप के हाथों के पीछे की जांच में एकिमोसिस (नीला निशान) दिखा, जो कार्डियोवैस्कुलर बीमारी से बचाव के लिए एस्पिरिन लेने की स्थिति में बार-बार हाथ मिलाने से होने वाली हल्की सॉफ्ट टिशू जलन जैसा है। यह एस्पिरिन थेरेपी का एक आम और बिना नुकसान वाला असर दिखाता है। कोई शक वाला घाव या चिंता की बात वाली गांठ नहीं मिली। उनकी मानसिक हालत भी ठीक है। डिप्रेशन और एंग्जायटी की जांच भी नॉर्मल थी।

रिपोर्ट

डॉक्टरों ने ट्रंप को क्या दी सलाह?

तंबाकू और शराब से परहेज करने वाले ट्रंप को खान-पान, कम डोज वाली एस्पिरिन लेने, शारीरिक गतिविधि बढ़ाने और वजन कम करने की सलाह दी गई है। व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की सेहत बहुत अच्छी है, उनके दिल, फेफड़ों, न्यूरोलॉजिकल और पूरे शरीर के काम करने के तरीके मजबूत हैं। व्हाइट हाउस ने उनके सोचने-समझने और शारीरिक परफॉर्मेंस बहुत अच्छी बताई है, जिससे वह कमांडर-इन-चीफ और राष्ट्राध्यक्ष होने के सभी काम करने के लिए बिल्कुल फिट हैं।

ट्विटर पोस्ट

ट्रंप की रिपोर्ट

Advertisement